झारखंड के चतरा में टायर फटने से स्लीपर बस पलटी, 12 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

On

चतरा। बिहार के गयाजी जिले के डुमरिया से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा रही एक स्लीपर बस झारखंड के चतरा जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर मोरैंवा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले एनएच-22 पर हुआ। बस (सीजी 13 क्यू 0805) का अगला टायर अचानक फटने से दुर्घटना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। बस में सफर कर रहे यात्री अनुज कुमार ने बताया कि घाटी क्षेत्र में पहुंचते ही बस का अगला टायर ब्लास्ट कर गया, जिसके बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए। कई यात्रियों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच ये भी पढ़ें  बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी यात्री की मौत नहीं हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंधेरी होटल में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो विदेशी महिलाएं की गईं रेस्क्यू ये भी पढ़ें  मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंधेरी होटल में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो विदेशी महिलाएं की गईं रेस्क्यू

घायलों की पहचान जहानाबाद निवासी राकेश कुमार, गयाजी जिले के वजीरगंज निवासी रंधीर कुमार, डुमरिया के संजीत कुमार, चतरा के सुजीत कुमार, बगरा के कमलेश कुमार और जोरी के अमृत कुमार के रूप में हुई है।

एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले कुबेर और भूदेव शर्मा की पुलिस कस्टडी बढ़ी ये भी पढ़ें  एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले कुबेर और भूदेव शर्मा की पुलिस कस्टडी बढ़ी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

बताया गया कि उक्त बस डुमरिया से दोपहर 1:30 बजे रायपुर के लिए रवाना होती है और रानीगंज, शेरघाटी, डोभी व चतरा होते हुए अपने निर्धारित मार्ग पर चलती है। हादसे के समय भी बस अपने तय रूट पर ही थी।

चतरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मार्ग पर यातायात सामान्य किया जा सके। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।----

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से एक के बाद एक तेज रफ्तार दाे रोडवेज बसें टकरा गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

गोरखपुर। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम को भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। पांडेयहाटा में श्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

सहारनपुर।  जनपद सहारनपुर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी ने अब जिले में बड़े सामाजिक और राजनीतिक विवाद का इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

लखनऊ। देशभर में होली के त्योहार की धूम है। रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं। वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

मिडिल ईस्ट में मेरठ के करीब 1500 लोग फंसे,दुबई में हालात खराब

मेरठ। ईरान-इस्राइल युद्ध ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव से सैकड़ों परिवारों की बेचैनी बढ़ा दी है। मेरठ  के हजारों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मिडिल ईस्ट में मेरठ के करीब 1500 लोग फंसे,दुबई में हालात खराब

उत्तर प्रदेश

कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से एक के बाद एक तेज रफ्तार दाे रोडवेज बसें टकरा गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

गोरखपुर। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम को भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। पांडेयहाटा में श्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

सहारनपुर।  जनपद सहारनपुर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी ने अब जिले में बड़े सामाजिक और राजनीतिक विवाद का इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

लखनऊ। देशभर में होली के त्योहार की धूम है। रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं। वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं