सावधान! लोन के नाम पर 'डिजिटल' डाका: नाम बदलकर ठगी करने वाले गाजियाबाद के दो शातिर गिरफ्तार, शुगर मिल मैनेजर से ठगे थे लाखों

व्हाट्सएप कॉल और फर्जी अप्रूवल लेटर से बुनते थे जाल; बुढ़ाना पुलिस ने दबोचे गिरोह के मास्टरमाइंड, कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

बुढ़ाना। ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों और अधिकारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह का बुढ़ाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेजों के आधार पर लोगों के खातों में सेंध लगाते थे। पकड़े गए आरोपियों ने हाल ही में बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल के एक वरिष्ठ अधिकारी से करीब चार लाख रुपये की ठगी की थी।

मैनेजर को ऐसे बनाया शिकार

Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप ये भी पढ़ें  Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

बीती 27 जनवरी को बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल के उपप्रबंधक सतीश चन्द्र ओझा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके साथ ऑनलाइन लोन के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 3 लाख 98 हजार रुपये उड़ा लिए थे। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, जिसका परिणाम शुक्रवार को बड़ी सफलता के रूप में सामने आया।

ऑडी इंडिया ने गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाए, नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी ये भी पढ़ें  ऑडी इंडिया ने गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाए, नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी

नाम बदलकर बदलते थे ठिकाने

मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

इंस्पेक्टर क्राइम कर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुगर मिल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सोनू (जो आशीष गुप्ता, विशाल नेहरा और विनय पाण्डेय जैसे कई फर्जी नामों से सक्रिय था) और सागर प्रताप सैनी निवासी गोविन्दपुरम, गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, पैनकार्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड सहित 10 हजार 730 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

व्हाट्सएप कॉल से बिछाते थे जाल

पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते थे ताकि इनकी लोकेशन ट्रैक न हो सके। ये पीड़ित को फर्जी 'लोन स्वीकृति पत्र' भेजते थे और फिर प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी, इंश्योरेंस और फाइल चार्ज के नाम पर धीरे-धीरे मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। जैसे ही पीड़ित को ठगी का अहसास होता, ये अपना सिम कार्ड और मोबाइल बंद कर संपर्क तोड़ देते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Views: 155

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 पर गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

संभल/प्रयागराज। Allahabad High Court ने उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में मस्जिद के भीतर नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या सीमित...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदी

  सिलचर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिलांग-सिचलर कॉरिडोर के भूमि पूजन के दक्षिण...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदी

मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से ठीक पहले जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला गरमा गया है। शाहपुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

उत्तर प्रदेश

मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 पर गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

संभल/प्रयागराज। Allahabad High Court ने उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में मस्जिद के भीतर नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या सीमित...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से सुबह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम