बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार, तारिक रहमान के नेतृत्व में BNP की जीत.. भारत समेत दक्षिण एशिया पर क्या हो सकता है असर..?

On

 

“अरुण जेटली स्टेडियम में ‘कोल्ड ड्रिंक रीसाइक्लिंग’ का खेल? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!” ये भी पढ़ें  “अरुण जेटली स्टेडियम में ‘कोल्ड ड्रिंक रीसाइक्लिंग’ का खेल? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!”

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर ये भी पढ़ें  योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

 

नई दिल्ली। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को गिराए जाने के लगभग 18 महीनों के बाद गुरुवार को संसदीय चुनाव हुए। शुक्रवार को सामने आए परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। इससे साफ हो गया है कि बांग्लादेश में बीएनपी की बहुमत की सरकार बन रही है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि बीएनपी की सरकार आने के बाद बांग्लादेश के भारत और दक्षिण एशिया के साथ रिश्तों पर कैसा असर पड़ेगा। बांग्लादेश की कमान बीएनपी के हाथों में आने के बाद दक्षिण एशिया में रणनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को ईडी का समन, कांग्रेस ने किया कटाक्ष ये भी पढ़ें  पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को ईडी का समन, कांग्रेस ने किया कटाक्ष

 

सबसे पहले बात करते हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच क्या संबंध रहेंगे। शेख हसीना की सरकार गिराए जाने के बाद से बांग्लादेश में यूनुस की अंतरिम सरकार के शासन में भारत और बांग्लादेश के बीच काफी तनाव देखने को मिला। इसके साथ ही बांग्लादेश में पाकिस्तान को एंट्री मिल गई। इतना ही नहीं, बांग्लादेश में आईएसआई की सक्रियता भी बढ़ी है। आईएसआई के कमांडर बांग्लादेश में युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसका मकसद भारत के खिलाफ इन युवाओं का इस्तेमाल करना है। जिस तरह से यूनुस के कार्यकाल में पाकिस्तान के साथ दोस्ती में गहराई आई है, बीएनपी के आने से इसमें कुछ बदलाव देखने को जरूर मिलेगा। बीएनपी भारत के साथ अपने राजनयिक और कूटनीतिक संबंध बेहतर करने का प्रयास करेगी। बीएनपी की वापसी से दोनों देशों के बीच सीमा, अवैध आव्रजन और जल बंटवारे (जैसे तीस्ता) जैसे मुद्दे फिर प्रमुख बन सकते हैं।

 

इससे पहले पूर्व पीएम शेख हसीना के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध काफी अच्छे थे। हालांकि, अवामी लीग से पूर्व जब खालिदा जिया के नेतृत्व में बीएनपी का शासन था, तब भारत और बांग्लादेश के बीच कड़वाहट देखने को मिली थी। लेकिन, तारिक रहमान के हाथ में सत्ता की कमान होने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव जरूर हो सकता है। चीन की अगर बात करें, तो उसकी हमेशा से ही चटगांव पोर्ट पर नजर रही है। यूनुस के शासन में यह खबरें भी सामने आ रही थी कि बांग्लादेश के सभी बड़े पोर्ट का संचालन चीन के हाथों में सौंप दिया जाएगा। अगर ऐसा हो जाता, तो चीन भविष्य में भारत के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता था। बीएनपी सरकार चीन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश सहयोग को और बढ़ा सकती है। इससे दक्षिण एशिया, खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंधों में कुछ नरमी आ सकती है, जिससे क्षेत्रीय कूटनीतिक संतुलन प्रभावित होगा।

 

भारत के लिए यह सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण मुद्दा होगा। यदि आंतरिक राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ता है, तो अस्थिरता का असर पड़ोसी देशों तक महसूस हो सकता है। भारत के पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता बढ़ सकती है। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को पुनर्जीवित करने की कोशिश हो सकती है, लेकिन भारत-बांग्लादेश संबंधों की दिशा पर इसकी सफलता निर्भर करेगी। भारत के लिए बांग्लादेश एक बड़ा निर्यात बाजार है। नीतिगत बदलाव से कारोबारी माहौल प्रभावित हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि बीएनपी की वापसी के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच हालात में सुधार की संभावनाएं हैं, लेकिन अगर जमात-ए-इस्लामी की वापसी होती तो यह भारत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता था। 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम !

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आज के डिजिटल युग में एक मोबाइल फोन किसी की जिंदगी छीन सकता है, इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम !

एडीएम शामली ने तहसील कैराना का किया औचक निरीक्षण: पुराने वादों के निस्तारण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

शामली। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शामली सत्येन्द्र सिंह ने शुक्रवार को तहसील कैराना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी...
Breaking News  शामली 
एडीएम शामली ने तहसील कैराना का किया औचक निरीक्षण: पुराने वादों के निस्तारण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण से खतौली स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली: 56 महिलाओं के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खतौली का औचक निरीक्षण...
मुज़फ़्फ़रनगर 
सीएमओ के औचक निरीक्षण से खतौली स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली: 56 महिलाओं के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन

पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और सूचना तंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील तक खंगाले सरकारी अभिलेख, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर का सघन दौरा कर सरकारी विभागों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील तक खंगाले सरकारी अभिलेख, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (शाखा ठाकुरद्वारा) के चुनाव में वर्चस्व की जंग अब कानूनी लड़ाई में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी असगर को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी असगर को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बेहद कड़ा रुख: संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी, पूर्व सीजेएम के तबादले पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह सख्त कार्रवाई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बेहद कड़ा रुख: संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी, पूर्व सीजेएम के तबादले पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस

सर्वाधिक लोकप्रिय