एडीएम शामली ने तहसील कैराना का किया औचक निरीक्षण: पुराने वादों के निस्तारण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय के अभिलेख खंगाले, आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर दिया जोर

शामली। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शामली सत्येन्द्र सिंह ने शुक्रवार को तहसील कैराना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय और तहसील के विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायिक वादों और जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुराने वादों की समीक्षा और वसूली के आदेश निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय में चल रहे पुराने वादों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मुकदमों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति पर भी चर्चा की और बकाया वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए।

विपक्षी सांसदों ने ट्रेड डील और लेबर कोड पर उठाए सवाल, बोले- सरकार अमीरों के लिए कर रही काम ये भी पढ़ें  विपक्षी सांसदों ने ट्रेड डील और लेबर कोड पर उठाए सवाल, बोले- सरकार अमीरों के लिए कर रही काम

अमल दरामद और आईजीआरएस पोर्टल की जांच एडीएम ने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुँचकर खतौनी के अमल दरामद (दाखिल-खारिज) संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील दिवस और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी जांची। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

रेलमंत्री से मिले सांसद अनुराग शर्मा, झांसी के सुगम यातायात पर की चर्चा ये भी पढ़ें  रेलमंत्री से मिले सांसद अनुराग शर्मा, झांसी के सुगम यातायात पर की चर्चा

व्यवस्थाओं पर जताया संतोष तहसील परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, पेशकार विनय कुमार, स्टेनो दुष्यन्त राणा, रजिस्ट्रार कानूनगो कुलदीप कुमार, लेखपाल लवकेश तंवर, डिमपी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नौसेना की ताकत में होगा और इजाफा, 6पी-8आई विमान खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद से मिली मंजूरी ये भी पढ़ें  नौसेना की ताकत में होगा और इजाफा, 6पी-8आई विमान खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद से मिली मंजूरी

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से आहत होकर जमानत याचिकाएं सुनने से किया इनकार

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने न्यायिक इतिहास में एक अत्यंत भावुक और गंभीर कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  प्रयागराज 
न्यायमूर्ति पंकज भाटिया का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से आहत होकर जमानत याचिकाएं सुनने से किया इनकार

मुज़फ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार संघ चुनाव का महासंग्राम, कचहरी में दिखा 'लोकतंत्र' का उत्सव, अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी, अनिल जिंदल और अंजुम खान के बीच कड़ा मुकाबला

मुजफ्फरनगर। जनपद की प्रतिष्ठित 'डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन' की नई कार्यकारिणी (वर्ष 2026-27) के गठन के लिए शुक्रवार को कचहरी परिसर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार संघ चुनाव का महासंग्राम, कचहरी में दिखा 'लोकतंत्र' का उत्सव, अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी, अनिल जिंदल और अंजुम खान के बीच कड़ा मुकाबला

मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम !

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आज के डिजिटल युग में एक मोबाइल फोन किसी की जिंदगी छीन सकता है, इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम !

मुजफ्फरनगर में टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया, सहायक अध्यापक का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधन

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम बढ़ीवाला स्थित कम्पोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक वैभव सिंघल का ब्रेन हैमरेज के चलते...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया, सहायक अध्यापक का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधन

डीएम शामली का तूफानी दौरा: एमआरएफ सेंटर के घटिया निर्माण पर बिफरे जिलाधिकारी, निर्माण कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश

शामली/जलालाबाद। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शुक्रवार को जनपद शामली के जलालाबाद और थानाभवन क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस...
Breaking News  शामली 
डीएम शामली का तूफानी दौरा: एमआरएफ सेंटर के घटिया निर्माण पर बिफरे जिलाधिकारी, निर्माण कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश

उत्तर प्रदेश

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से आहत होकर जमानत याचिकाएं सुनने से किया इनकार

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने न्यायिक इतिहास में एक अत्यंत भावुक और गंभीर कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  प्रयागराज 
न्यायमूर्ति पंकज भाटिया का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से आहत होकर जमानत याचिकाएं सुनने से किया इनकार

मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (शाखा ठाकुरद्वारा) के चुनाव में वर्चस्व की जंग अब कानूनी लड़ाई में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी असगर को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी असगर को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बेहद कड़ा रुख: संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी, पूर्व सीजेएम के तबादले पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह सख्त कार्रवाई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बेहद कड़ा रुख: संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी, पूर्व सीजेएम के तबादले पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

सर्वाधिक लोकप्रिय