भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी
नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीन दिनों से चली आ रही बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी है।
शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत में निवेशक संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति पर नजर रखे हुए थे, जिससे दंडात्मक शुल्कों को वापस लिया जा सकता है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.36 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 84,328.15 अंक पर आ गया।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 35.25 अंक यानी 0.14 फीसदी फिसलकर 25,840.55 अंक पर आ गया। फिलहाल वित्तीय और आईटी शेयरों में गिरावट सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को तेजी जारी रही। बीएसई का सेंसेक्स 595.19 यानी 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 84,466.51 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 180.85 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 25,875.80 स्तर पर बंद हुआ था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां