पान मसाला-तंबाकू पर महंगा होगा टैक्स! स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए सरकार लाई नया उपकर

GST:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि प्रस्तावित ‘स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर’ केवल पान मसाला जैसी हानिकारक और डिमैरिट वस्तुओं पर लगाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आटा, दाल, चावल, दहीं या अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों को इससे पूरी तरह बाहर रखा जाएगा।

क्यों आया नया ‘हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस’?

सीतारमण ने बताया कि इस उपकर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक स्थायी और सुनिश्चित राजस्व स्रोत तैयार करना है। यह सेस उन उत्पादों पर लगाया जाएगा जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं और जिनकी खपत को कम करना सरकार का लक्ष्य है।

आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना कम  ये भी पढ़ें  आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना कम

पान मसाला टैक्स गणित: उत्पादन क्षमता पर तय होगी देनदारी

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि पान मसाला पर जीएसटी की अधिकतम दर 40% निर्धारित होगी। इसके ऊपर इस नए उपकर की वसूली होगी। उन्होंने बताया कि चूंकि पान मसाला खपत-आधारित कर व्यवस्था में आता है, इसलिए उपकर को फैक्ट्रियों की उत्पादन क्षमता के मुताबिक तय किया जाएगा। हर प्लांट के लिए देनदारी उसकी मशीनों की क्षमता के अनुसार अलग-अलग होगी।

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

राज्यों को मिलेगा राजस्व का हिस्सा-स्वास्थ्य योजनाओं को होगा लाभ

सीतारमण ने कहा कि नए उपकर से मिलने वाला राजस्व केंद्र के पास ही नहीं रुकेगा, बल्कि इसका एक हिस्सा राज्यों के साथ साझा किया जाएगा। यह राशि स्वास्थ्य जागरूकता, कैंपेन, चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य परियोजनाओं में राज्यों के इस्तेमाल के लिए दी जाएगी।

अब 25 दिन से पहले नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर, सरकार ने जमाखोरी रोकने को बदले नियम ये भी पढ़ें  अब 25 दिन से पहले नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर, सरकार ने जमाखोरी रोकने को बदले नियम

जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर खत्म-नई व्यवस्था की जरूरत क्यों पड़ी?

जीएसटी लागू हुए 5 साल पूरे होने पर क्षतिपूर्ति उपकर समाप्त होने वाला है। कोविड काल में केंद्र द्वारा लिए गए ₹2.69 लाख करोड़ के कर्ज की अदायगी पूरी होने के बाद इसका विस्तार मार्च 2026 से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

वर्तमान में पान मसाला व तंबाकू पर 28% जीएसटी + क्षतिपूर्ति उपकर लगता है।
उपकर समाप्त होने के बाद इन वस्तुओं पर जीएसटी सीधे 40% हो जाएगा और तंबाकू पर अलग से उत्पाद शुल्क तथा पान मसाला पर यह नया स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लागू होगा।

तंबाकू उत्पादों पर भी बढ़ेगा वित्तीय दबाव

लोकसभा ने बुधवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम 1944 में संशोधन पारित किया है, जिसके बाद तंबाकू पर 40% जीएसटी के अलावा उत्पाद शुल्क भी लगाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य पर भार डालने वाले उत्पादों को अधिक महंगा बनाना और उनकी खपत को हतोत्साहित करना है।

Views: 124

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला

नर्द दिल्ली। राज्यसभा की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  हरियाणा  बिहार  महाराष्ट्र  अन्य राज्य 
राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला

शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में वन विभाग की कथित मिलीभगत और सुस्त कार्यप्रणाली का एक बड़ा मामला सामने...
शामली 
शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

नोएडा। मंगलवार को फैडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति द्वारा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना