बाजार खुलते ही औंधे मुँह गिरे शेयर, अडानी एंटरप्राइसिस शेयर आज 35% गिरा, जानिए गिरावट के प्रमुख कारण

On

Adani Enterprises के शेयरों में जारी बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है. कारोबार के दौरान इंट्राडे में इस शेयर में 35 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 1017 रुपए पर आ गया है. यह 52 हफ्तों का नया लो है. बीते तीन दिनों से लगातार इस शेयर (Adani Enterprises Shares) […]

Adani Enterprises के शेयरों में जारी बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है. कारोबार के दौरान इंट्राडे में इस शेयर में 35 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 1017 रुपए पर आ गया है. यह 52 हफ्तों का नया लो है. बीते तीन दिनों से लगातार इस शेयर (Adani Enterprises Shares) में इंट्राडे के दौरान 35-35 फीसदी की गिरावट आ रही है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप का मार्केट कैप आधा हो चुका है. 24 जनवरी को अदानी ग्रुप का मार्केट कैप (Adani Group Market Cap) 19.4 लाख करोड़ का था. अब यह घटकर 9.4 लाख करोड़ पर आ गया है. इस तरह ग्रुप के निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं.

Adani Enterprises के शेयरों में आज की गिरावट के दो प्रमुख कारण हैं. NSE ने ग्रुप की तीन कंपनियों को ASM लिस्ट में डाला है. ये तीन कंपनियां अदानी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट्स और अदानी पोर्ट है. ASM में शामिल करने का मकसद शेयरों में उतार-चढ़ाव को कम करना है. साथ ही इन स्टॉक्स पर निगरानी भी बढ़ जाएगी. इसके अलावा अदानी एंटरप्राइजेज को डाओ जोन्स सस्टेनिबिलिटी इंडाइसेज (Dow Jones Sustainability Indices) से बाहर निकाला गया है.

भारत का 'भारतजेन' के साथ बड़ा दांव: एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में लॉन्च होगा बहुभाषी एआई मॉडल 'परम-2' ये भी पढ़ें  भारत का 'भारतजेन' के साथ बड़ा दांव: एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में लॉन्च होगा बहुभाषी एआई मॉडल 'परम-2'

हिंडनबर्ग रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी. उसके बाद से ग्रुप के सभी शेयरों पर भारी दबाव है. 24 जनवरी को अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 3500 रुपए का था. अब यह घटकर 1000 रुपए पर आ गया है. कुल मिलाकर दस दिनों में इसके शेयर में करीब 75 फीसदी की गिरावट आई है. इस दौरान Adani Group का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए घट गया है.

शुरुआती घंटे में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी ये भी पढ़ें  शुरुआती घंटे में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी

ASM लिस्ट में आने के बाद कई ब्रोकर्स ने अदानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए मार्जिन बढ़ा दिया है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदानी एंटरप्राइजेज और ग्रुप को लेकर डेवलपमेंट पर फोकस करें तो 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई. 27-31 जनवरी के बीच 20 हजार करोड़ का एफपीओ खुला. इसे पूरा सब्सक्रिप्शन मिला, लेकिन इसे वापस लिए जाने का फैसला लिया गया.

सोना खरीदने का सही मौका..सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट ये भी पढ़ें  सोना खरीदने का सही मौका..सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

इस बीच क्रेडिट सुईस और सिटी ग्रुप ने अदानी ग्रुप के बॉन्ड और सिक्यॉरिटीज की वैल्यु जीरो कर दी और मार्जिन लोन देने से मना कर दिया. रिजर्व बैंक ने भी बैंकों से अदानी ग्रुप के एक्सपोजर को लेकर डीटेल मांगी है. NSE ने ASM में डालकर शेयरों में जारी पतन को रोकने का प्रयास किया है. ये तमाम प्रयास अब तक असफल दिख रहे हैं.

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

Rang Panchami 2026 date: होली का पर्व अपने साथ रंग खुशियां और उत्साह लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते...
धर्म-अध्यात्म 
Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में मंगलवार दोपहर रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा अब पुलिस और खुफिया जांच एजेसिंयों के लिए चुनौती बन गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 18...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

सर्वाधिक लोकप्रिय