स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला- राजनाथ सिंह

On

गाजियाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां आयोजित यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम उस भारत की ओर बढ़ रहे हैं जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था, जो शक्तिशाली और स्वस्थ हो। हमारा हर कदम, हर नीति, हर प्रयास देश के गरीब, वंचित और ग्रामीण जनमानस को समर्पित है। हम मानते हैं कि जब भारत का हर नागरिक स्वस्थ होगा तभी भारत सशक्त होगा। हमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राष्ट्र के नागरिकों का स्वास्थ्य उत्तम होना बहुत जरूरी है।

 

और पढ़ें नोएडा यातायात पुलिस ने रोड सेफ्टी अभियान में 6329 चालान जारी किए, 13 वाहन सीज

और पढ़ें आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में लगी आग, 11 की मौत; पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी के लिए गौरव की बात है कि इसे दक्षिण एशिया में रोबोटिक्स सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में मान्यता मिली है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से मेडिकल ट्रेनिंग और टेक्निकल रिसर्च को नई दिशा देगी। हम जब भी किसी सफल इंसान की कहानी पढ़ते हैं, आपको यही देखने को मिलेगा कि हर बड़ी यात्रा की शुरुआत किसी न किसी बड़ी व्यक्तिगत पीड़ा से निकलती है। यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा ने 1986 में अपनी माता को कैंसर की वजह से मृत्युशैया पर देखा, उनकी इसी पीड़ा ने यशोदा मेडिसिटी को जन्म दिया।

और पढ़ें गाजियाबाद में बंदरों का आतंक, बाइक सवार युवक पर अचानक हमला; CCTV फुटेज वायरल

 

आज यह अस्पताल समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए विश्वास का प्रतीक बनकर उभरी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का उत्तरदायित्वपूर्ण निर्वाह किया है। ठीक उसी प्रकार हम भी समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ने नया रूप लिया है। पहले जहां यह गरीब के लिए चिंता का कारण होता था, वही आज उसके अधिकार के रूप में उसके दरवाजे तक पहुंच रहा है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि भारत का कोई गरीब किसी भी बीमारी के कारण अपने जीवन की उम्मीद न खोए।

 

इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के 10 करोड़ परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा का कवच प्रदान किया गया है। अब 70 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में शामिल किया गया है। ताकि जीवन के उस पड़ाव में जब देखभाल की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तब सरकार एक संरक्षक के रूप में उसके साथ खड़ी रहे। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम जनता को अत्यंत किफायती दर पर जेनरिक मेडिसिन उपलब्ध कराई जा रही है। आज गांव-गांव में लोग इन केंद्रों से लाभान्वित हो रहे हैं।

 

इसके साथ ही हमने एक मजबूत स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर विशेष बल दिया है। 2014 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, वही आज बढ़कर 800 पहुंच चुकी है। 2014 में एमबीबीएस की सीटें केवल 50 हजार हुआ करती थीं, आज यह 1 लाख 20 हजार से ज्यादा हो चुकी हैं। 22 नए एम्स की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसमें से 12 पूरी क्षमता के साथ कार्यरत हैं, बाकियों का निर्माण पूरी तेजी पर है। जब ये सभी संस्थान पूरी तरह से कार्यरत होंगी तो हमारा हेल्थ नेटवर्क और मजबूत होगा। उन्होंने यह कहकर अपनी खुशी जाहिर की कि यशोदा समूह इस क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास कर रहा है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि यह संस्था आने वाले समय में न केवल भारत बल्कि दक्षिण एशिया में नवाचार की नई परिभाषा गढ़ेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यहां आकर यहां के चिकित्सक और कर्मचारियों के मन में नई ऊर्जा का संचार किया है।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगरः रेशु चौक अब हुआ ‘चौधरी चरण सिंह चौक’, विधायक पंकज मलिक का स्वागत

मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित रेशु चौक का नाम अब ‘चौधरी चरण सिंह चौक’ रखा गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः रेशु चौक अब हुआ ‘चौधरी चरण सिंह चौक’, विधायक पंकज मलिक का स्वागत

एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं, भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीट माइनल राइजिंगर और वहां की जनता...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय 
एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं, भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प

कोसोवो में राजनीतिक संकट गहराया, संसद में अल्बिन कुर्टी को बहुमत नहीं मिला

प्रिस्टिना। कोसोवो की संसद रविवार को नए प्रधानमंत्री के रूप में अल्बिन कुर्टी को चुनने में विफल रही, जिससे देश...
अंतर्राष्ट्रीय 
कोसोवो में राजनीतिक संकट गहराया, संसद में अल्बिन कुर्टी को बहुमत नहीं मिला

रिलायंस और टीसीएस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त, टॉप 10 कंपनियों में 1.55 लाख करोड़ की उछाल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण बीएसई की टॉप 10 मोस्ट...
Breaking News  बिज़नेस 
रिलायंस और टीसीएस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त, टॉप 10 कंपनियों में 1.55 लाख करोड़ की उछाल

भारत पहली बार करेगा एशिया-प्रशांत दुर्घटना जांच समूह की बैठक की मेजबानी, 90 प्रतिनिधि होंगे शामिल

नई दिल्‍ली। भारत पहली बार एशिया प्रशांत दुर्घटना जांच समूह की बैठक और कार्यशाला की मेजबानी करेगा। 28 अक्टूबर से...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत पहली बार करेगा एशिया-प्रशांत दुर्घटना जांच समूह की बैठक की मेजबानी, 90 प्रतिनिधि होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 170 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 170 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर: थाना जनकपुरी पुलिस ने पीओसीएसओ आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना जनकपुरी पुलिस ने पीओसीएसओ आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया

सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न और फर्जी केस का लगाया आरोप

सहारनपुर। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि दलित अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न और फर्जी केस का लगाया आरोप

सीएम योगी का गंगा खादर कार्तिक पूर्णिमा मेला दौरा, गंगा पूजन और सुरक्षा की समीक्षा

   लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा खादर में लगने वाले मेले का दौरा किया। मुख्य...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का गंगा खादर कार्तिक पूर्णिमा मेला दौरा, गंगा पूजन और सुरक्षा की समीक्षा