गाजियाबाद में साइबर ठगी! बेटे की मॉडलिंग का झांसा देकर 6.97 लाख रुपये की ठगी

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने नंदग्राम में रहने वाले एक दंपती को उनके बेटे की मॉडलिंग में चयन होने का झांसा देकर 6.97 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के मुताबिक, ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और इस मामले में उन्होंने टेलीग्राम टॉस्क का इस्तेमाल किया।
एसीपी अपराध भास्कर वर्मा ने बताया कि नंदग्राम के संगम विहार निवासी ललित कुमार कौशिक और उनकी पत्नी पायल कौशिक को फेसबुक पर "स्पार्किंग चाइल्डहुड" नाम की आईडी से मैसेज आया। ठगों ने दंपती को बताया कि उनके बेटे की मॉडलिंग में शुरुआत करने के लिए उन्हें टेलीग्राम टॉस्क पर 100 प्वाइंट बनाने होंगे। दंपती झांसे में आ गए और साइबर ठगों ने 6.97 लाख रुपये हड़प लिए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान आईडी से आए संदेशों और टास्क ऑफर में फंसना भारी पड़ सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां