गाजियाबाद: भाकियू का विस्तार, राकेश टिकैत ने नवतेज सिंह को सौंपी प्रदेश सचिव की कमान
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूती देते हुए नवतेज सिंह को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
टिकैत ने कहा कि किसान आज भी कई स्तरों पर संघर्ष कर रहा है। खेती की लागत, फसल के उचित दाम, बिजली, सिंचाई और अन्य समस्याओं को लेकर किसान परेशान हैं। भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव में नहीं है और किसानों के हित ही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करें, उनकी समस्याएं सुनें और उन्हें संगठित रूप से मंच तक पहुंचाएं। टिकैत ने कहा कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत नहीं हो सकती।
देखें पूरा वीडियो...
