गाजियाबाद: नगर निगम ने तेज किया दुकानों के किराए की वसूली का अभियान, 5 साल पुराना विवाद सुलझा

School Ad

गाजियाबाद। नगर निगम ने शहर की व्यावसायिक संपत्तियों और दुकानों से किराए की वसूली के लिए व्यापक अभियान छेड़ दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल निर्देशन में 5 वर्षों से लंबित और विवादित चल रहे दुकानों के किराए के प्रकरण का सफलतापूर्वक निस्तारण कर लिया गया है। इस समाधान के बाद अब व्यापारी वर्ग स्वयं आगे आकर निर्धारित किराए को जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुँच रहे हैं।

नोएडा में दो इंजीनियरों की गई जान: नौकरी करने से रोकने पर नवविवाहिता ने तोड़ा दम, सेक्टर-76 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की थमी सांसें ये भी पढ़ें  नोएडा में दो इंजीनियरों की गई जान: नौकरी करने से रोकने पर नवविवाहिता ने तोड़ा दम, सेक्टर-76 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की थमी सांसें

नगर निगम प्रशासन ने कुल 1702 दुकानों से बकाया और वर्तमान किराए की वसूली को गति देने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत पुरानी तहसील घंटाघर पर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया है, जहाँ व्यापारी आसानी से अपना किराया जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नगर निगम मुख्यालय में भी किराए की राशि जमा करने के लिए काउंटर सक्रिय किए गए हैं, जहाँ व्यापारियों की अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है।

गाजियाबाद: 'मिशन शक्ति 0.5' के दूसरे चरण का शंखनाद; महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली ने सड़कों पर भरा सुरक्षा का भरोसा ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: 'मिशन शक्ति 0.5' के दूसरे चरण का शंखनाद; महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली ने सड़कों पर भरा सुरक्षा का भरोसा

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि दुकानों के किराए से लगभग 6 से 8 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक इस अभियान के तहत करीब 10 लाख रुपये की प्रारंभिक वसूली की जा चुकी है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि 5 साल से विवादित चल रहे किराए के विषय को समिति के माध्यम से सुलझा लिया गया है, जिससे व्यापारियों में स्पष्टता आई है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियां तेज: मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, 28 मार्च को होगा ऐतिहासिक आयोजन ये भी पढ़ें  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियां तेज: मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, 28 मार्च को होगा ऐतिहासिक आयोजन

व्यापारी वर्ग की भूमिका की सराहना करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि 1702 दुकानों के आवंटियों और कियोस्क संचालकों द्वारा निर्धारित दर पर किराया जमा करने में पूरा सहयोग मिल रहा है। व्यापारियों के इस सकारात्मक रुख से निगम की आय में वृद्धि होगी, जिसका उपयोग शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सभी लंबित देयकों का समयबद्ध निपटारा हो सके।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

  नई दिल्ली। कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह की याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में   सुनवाई...
Breaking News  मनोरंजन 
कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

मुजफ्फरनगर: खुजेडा गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, मासूम व महिला समेत चार गंभीर घायल

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खुजेडा गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, मासूम व महिला समेत चार गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव