गाजियाबाद। जिले के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को मेट्रो और अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर दो आरोपियों रितेश शर्मा और अमन को गिरफ्तार किया गया।
पीड़ितों ने बताया कि “RS हेल्थ केयर मैनेजमेंट मार्केटिंग प्रा. लिमिटेड” और “यूनिक मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा. लिमिटेड” के नाम से फर्जी प्लेसमेंट कंपनी चलाकर उन्हें नौकरी का झांसा दिया गया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज बनाकर अलग-अलग लोगों से लगभग 30 लाख रुपए वसूले गए, लेकिन न तो उन्हें नौकरी दी गई और न ही पैसे वापस किए गए।
एसीपी प्रिया श्रीपाल ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को पैसे देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
टिप्पणियां