गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, शातिर बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मुरादनगर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार चार फरवरी 2026 को स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना मुरादनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 642/2025 से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 3/5, 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
ये भी पढ़ें नोएडा: होली के दिन युवक की सरेआम हत्या, युवती समेत तीन गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा मेंपुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मौजूद है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने काले रंग की वरना कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
ये भी पढ़ें किराना व्यापारी के बेटे ने यूपीएससी में लहराया परचम, बहन का सपना पूरा करने को रात-रात भर की पढ़ाईपूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम यासिर पुत्र अलीम निवासी मोहल्ला कोट, मुरादनगर, गाजियाबाद बताया। उसकी उम्र करीब बत्तीस वर्ष बताई जा रही है। आरोपी ने पूर्व में इमरान नामक युवक की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल 0.32 बोर, एक जिंदा कारतूस 0.32 बोर, एक खोखा कारतूस 0.32 बोर और काले रंग की वरना कार संख्या UP14FQ0691 बरामद की है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त यासिर का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ थाना मुरादनगर में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां