दिल्ली में मुठभेड़: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास बग्गा गिरफ्तार, अनिल छिपी गैंग पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका की स्पेशल स्टाफ पुलिस और गैंगस्टर अनिल छिपी गैंग के मोस्ट वांटेड गुर्गे विकास बग्गा के बीच सोमवार देर रात हिरण कूदना गांव के पास मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विकास बग्गा लंबे समय से दिल्ली और हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

 

और पढ़ें नोएडा दर्दनाक घटना: मारपीट के बाद छात्र अनिकेत की मौत, मुख्यमंत्री की 5 लाख की सहायता

और पढ़ें गाजियाबाद में छठ महापर्व की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े श्रद्धालु

मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह द्वारका इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया। विकास बग्गा ने जैसे ही पुलिस को अपने पास आते देखा, उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब पांच राउंड गोलियां चलीं, जिसमें पुलिस ने दो और आरोपी ने तीन फायर किए। मुठभेड़ के दौरान विकास भागने लगा तो पुलिस की एक गोली विकास बग्गा के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें दिल्ली के महरौली में पुलिस और कुख्यात अपराधी में मुठभेड़, वॉन्टेड घायल; 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी

 

घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि विकास बग्गा से पूछताछ के बाद अनिल छिपी गैंग की गतिविधियों के बारे में अहम खुलासे होने की उम्मीद है। उस पर कई गंभीर अपराधों, लूट, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काफी दिनों से विकास की तलाश पुलिस कर रही थी और विकास लगातार अपनी लोकेशन भी बदल रहा था, जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

 

इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। नितेश किशनगढ़ का निवासी था और इलाके में छोटे-मोटे कामों से गुजारा करता था। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे ढाई साल पुरानी रंजिश मुख्य कारण है। पुलिस ने अपराध स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू, दोनों आरोपियों के खून से सने कपड़े और मृतक नितेश का मोबाइल बरामद किया था।

लेखक के बारे में

नवीनतम

धर्म मंदिरों में नहीं, मनुष्य के आचरण में बसता है

धर्म कहां होता है? मंदिर में नहीं, प्रतिमा में नहीं, तीर्थों में भी नहीं। धर्म कोई साकार वस्तु नहीं है...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
धर्म मंदिरों में नहीं, मनुष्य के आचरण में बसता है

दैनिक राशिफल- 29 अक्टूबर 2025, बुधवार

मेष- अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। अपने...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 29 अक्टूबर 2025, बुधवार

लक्ष्मी पूजा से मौत तक: सतारा की महिला डॉक्टर की आत्महत्या में ‘सेल्फी विवाद’ बना ट्रिगर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है।...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
लक्ष्मी पूजा से मौत तक: सतारा की महिला डॉक्टर की आत्महत्या में ‘सेल्फी विवाद’ बना ट्रिगर

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का वार्षिक राजस्व दो वर्षों में 1.4 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान: गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का वार्षिक राजस्व दो...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का वार्षिक राजस्व दो वर्षों में 1.4 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान: गडकरी

श्रेयस अय्यर की हालत अब स्थिर, बीसीसीआई ने जारी किया हेल्थ अपडेट

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए वनडे सीरीज के इंजरी...
खेल 
श्रेयस अय्यर की हालत अब स्थिर, बीसीसीआई ने जारी किया हेल्थ अपडेट

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या महायोजना 2031 की समीक्षा की, कहा- अयोध्या बने विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या महायोजना 2031 से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा कि अयोध्या...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या महायोजना 2031 की समीक्षा की, कहा- अयोध्या बने विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

“बहराइच के बाद श्रावस्ती में भेड़िए की दहशत! – बकरियों पर हमला, गांवों में खौफ का माहौल

   श्रावस्ती। बहराइच के बाद अब श्रावस्ती में भी भेड़िए की एंट्री हो गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“बहराइच के बाद श्रावस्ती में भेड़िए की दहशत! – बकरियों पर हमला, गांवों में खौफ का माहौल

सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज सात समस्याएं पहुंची। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश