सीबीएसई 10वीं बोर्ड का पहला दिन: तैयारी पूरी, उत्साहित के साथ नर्वस भी छात्र; छात्रों ने साझा किया अनुभव

On

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। सुबह से ही छात्र इसे लेकर उत्साहित और नर्वस भी नजर आए। केंद्रीय विद्यालय गोले मार्केट में परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की लंबी कतार दिखी। पेपर को लेकर छात्रों में उत्सुकता और तनाव दोनों देखने को मिला। एक छात्र ने आईएएनएस से कहा, "यह मेरा पहला बोर्ड पेपर है, इसलिए घबराहट हो रही है, लेकिन मैं खुश भी हूं।" वहीं एक अन्य छात्र ने बताया, "तैयारी पूरी है, फिर भी थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं।" शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी इसी तरह का माहौल रहा। सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय तुगलकाबाद में अलग-अलग स्कूलों के छात्र परीक्षा देने पहुंचे। एक छात्र ने कहा, "मंगलवार को 10वीं बोर्ड का गणित पेपर है। तैयारी अच्छी है, लेकिन घबराहट भी है।"

 

ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी आरोपितों को जारी किया नोटिस ये भी पढ़ें  ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी आरोपितों को जारी किया नोटिस

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि ये भी पढ़ें  टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

 

वहीं एक अन्य छात्र ने भरोसे के साथ कहा, "हमने ठीक से पढ़ाई की है, सब अच्छा होगा।" नोएडा के परीक्षा केंद्र पर पहुंचे एक छात्र ने कहा, "मैंने भी सैंपल पेपर सॉल्व किए हैं। मेरी मैथ्स थोड़ी कमजोर है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं लगभग 70 मार्क्स स्कोर करूंगा।" परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गई, जो अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। प्रशासन की ओर से परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। छात्रों के प्रवेश से लेकर दिशानिर्देशों के पालन तक हर पहलू पर सख्ती बरती गई। पहले दिन का माहौल उत्साह, उम्मीद और हल्की चिंता से भरा रहा। छात्रों ने बताया कि वे इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर गंभीर हैं, लेकिन आत्मविश्वास भी बनाए हुए हैं। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव मानी जाती है।

एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन ये भी पढ़ें  एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर