दिल्ली में शराब तस्कर कन्हैया लाल गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले के विशेष स्टाफ टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक सक्रिय और कुख्यात शराब सप्लायर कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 2000 क्वार्टर शराब से भरे 40 कार्टन और शराब ले जाने वाली एक कार भी जब्त की गई है। दक्षिण जिले में अवैध शराब की बिक्री और आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ लगातार प्रयास कर रही है।

 

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी निलंबित, एक पर कोर्ट को ग़लत रिपोर्ट देने का आरोप

और पढ़ें चार महीने बाद फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, NCR में GRAP-1 लागू

इसी क्रम में स्थानीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीम ने फील्ड ऑपरेशन चलाया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सक्रिय शराब सप्लायर कार में घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद, टीम ने नई दिल्ली में बत्रा अस्पताल के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद, बदरपुर से महरौली की ओर आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देख कार चालक भागने लगा। इसके बाद टीम ने कार को रोका और चालक को पकड़ लिया।

और पढ़ें दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

 

उसकी पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास के रूप में हुई। कार में तलाशी लेने पर कुल 40 कार्टन में 2000 क्वार्टर शराब बरामद हुई। आरोपी फरीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला है, उसने दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है और आसानी से पैसा कमाने के लिए शराब की आपूर्ति करने लगा था। आरोपी पहले से ही चोरी और आबकारी अधिनियम के उल्लंघन सहित 31 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इस संबंध में थाना संगम विहार में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/52 के तहत एफआईआर संख्या 448/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास से पूछताछ कर इसके गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 


 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग

विश्व खाद्य दिवस 2025: सरकार 81 करोड़ लोगों को सुरक्षित और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

भारत की खाद्य सुरक्षा प्रणाली का लक्ष्य 81 करोड़ लोगों को सुरक्षित और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है। यह बात...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
विश्व खाद्य दिवस 2025: सरकार 81 करोड़ लोगों को सुरक्षित और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद दिवाली पर सोने-चांदी की मांग बनी रहेगी- रिपोर्ट

नई दिल्ली। सोने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद भारत में पीली धातु के स्वामित्व को बनाए रखने में...
बिज़नेस 
रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद दिवाली पर सोने-चांदी की मांग बनी रहेगी- रिपोर्ट

दिवाली पर कोल्हापुर के अंबा बाई मंदिर में जलता है चमत्कारी दीया, पूरी होती है हर मुराद

इस वर्ष 20 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
दिवाली पर कोल्हापुर के अंबा बाई मंदिर में जलता है चमत्कारी दीया, पूरी होती है हर मुराद

CJI से बदसलूकी पर बड़ी कार्रवाई, वकील पर चलेगा आपराधिक अवमानना केस, AG ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। सर्वोच्च अदालत में मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई से दुर्व्यवहार मामले ने अब नया कानूनी मोड़ ले लिया है।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
CJI से बदसलूकी पर बड़ी कार्रवाई, वकील पर चलेगा आपराधिक अवमानना केस, AG ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग

बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी

      पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान को पूरी ताकत से शुरू कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी

दीपोत्सव से बदली कुम्हारों की किस्मत, अयोध्या के युवाओं को मिला रोजगार

अयोध्या। दीपोत्सव शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल गया है।...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
दीपोत्सव से बदली कुम्हारों की किस्मत, अयोध्या के युवाओं को मिला रोजगार

मेरठ में भाकियू का ऐलान: 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय का घेराव, गन्ना मूल्य बना मुख्य मुद्दा

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में नरेश मवाना के आवास पर प्रिंसिपल मदनपाल यादव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू का ऐलान: 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय का घेराव, गन्ना मूल्य बना मुख्य मुद्दा