दिल्ली में नेपाली गैंगस्टर भीम जोरा एनकाउंटर में ढेर, डॉक्टर हत्या का था आरोपी

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में सोमवार मध्य रात्रि एक मुठभेड़ में इनामी अपराधी भीम महाबहादुर जोरा ढेर हो गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के साउथ ईस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि लालपुर, कैलाली जिला (नेपाल) का रहने वाला भीम जोरा दिल्ली में मौजूद है। वह जंगपुरा (दिल्ली) में मई 2024 को डॉ. पॉल की हत्या का वांछित इनामी अपराधी है।

 

और पढ़ें अमेरिकी टैरिफ का बहाना बनाकर 15 श्रमिकों की छंटनी, नोएडा की YR क्राफ्ट कंपनी के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी

और पढ़ें गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: यूट्यूबर आरोपी बिहार से गिरफ्तार

इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर की अगुवाई वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली गुरुग्राम क्राइम ब्रांच टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। 6 अक्टूबर की देर रात करीब 12:20 बजे कैलाश ईस्ट इलाके में पुलिस ने आरोपी भीम जोरा को घेर लिया गया। खुद को घिरा देखकर भीम जोरा ने पुलिस पर 6 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 5 राउंड फायर किए, जिसमें भीम जोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें गाजियाबाद के विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भीम जोरा पर दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु और गुजरात जैसे शहरों में हत्या, डकैती और चोरी जैसे 6 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक आधुनिक स्वचालित पिस्टल, एक कारतूस, तीन खाली खोखे और एक बैग (जिसमें ताले-चोरी के औजार रखे थे) बरामद किया। दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 

पुलिस ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से नेपाल का रहने वाला जोरा एक अंतरराष्ट्रीय डकैती और चोरी के गिरोह का सरगना था। मई 2024 में जोरा अपने साथियों के साथ नई दिल्ली के जंगपुरा में डकैती के इरादे से गया था। इस दौरान उसने 63 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र पॉल की हत्या कर दी थी। 17 महीनों से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा था, लेकिन डॉक्टर की हत्या के मामले में चार सह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की विमानन यात्रा का मील का पत्थर - गौतम अदाणी

नवी मुंबई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) का उद्घाटन किया, जो देश...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिज़नेस  महाराष्ट्र 
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की विमानन यात्रा का मील का पत्थर - गौतम अदाणी

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार को एक बार फिर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठी, जब प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

दैनिक राशिफल- 9 अक्टूबर 2025, गुरूवार

   मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। घर...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 9 अक्टूबर 2025, गुरूवार

पानीपत में लिव-इन प्रेमिका की बर्बर हत्या: चाकू से 25 वार, शव कमरे में बंद कर फरार हुआ प्रेमी

Haryana News: पानीपत के गंगाराम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
पानीपत में लिव-इन प्रेमिका की बर्बर हत्या: चाकू से 25 वार, शव कमरे में बंद कर फरार हुआ प्रेमी

"जैसे हम होंगे, वैसा ही भविष्य रचेंगे – सुधार की शुरुआत खुद से करें"

हम कैसे भी हों, अच्छे हों या बुरे लेकिन हमारी इच्छा यही रहती है कि दूसरे हमारे साथ सद्व्यवहार ही...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"जैसे हम होंगे, वैसा ही भविष्य रचेंगे – सुधार की शुरुआत खुद से करें"

उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार को एक बार फिर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठी, जब प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

अमरोहा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसपी ने 10 चौकी इंचार्ज समेत 13 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

Amroha News: अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस आदेश...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसपी ने 10 चौकी इंचार्ज समेत 13 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

बिजनौर में नाबालिग से दरिंदगी का मामला: कोर्ट ने सुनाई 5 साल की कठोर सजा

Bijnor News: बिजनौर जिले की अदालत ने नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अकबर को दोषी पाते हुए...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में नाबालिग से दरिंदगी का मामला: कोर्ट ने सुनाई 5 साल की कठोर सजा

सहारनपुर में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

सहारनपुर (मिर्जापुर)। ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान