सपा आतंकवादियों के बचाव में उतरी', अबू आजमी के बयान पर प्रदीप भंडारी ने जताई कड़ी आपत्ति

On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दिल्ली कार ब्लास्ट पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बयान को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाए कि समाजवादी पार्टी अब उमर, मुजम्मिल और शाहीन का समर्थन कर रही है। ये वही आरोपी हैं, जो दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकी संबंधों की जांच के घेरे में हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अबू आजमी के बयान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए लिखा, "समाजवादी पार्टी आतंकवादियों के बचाव में उतरी है।

और पढ़ें सोनिया गांधी पर 45 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: वोट चोरी के आरोप में कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा: लापता युवक मनीष की हत्या, शव खेरली नहर में फेंका गया

अबू आजमी ने कहा है कि 'किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए।' यह वही समाजवादी पार्टी है जिसने कभी आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की बात कही थी।" सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी और अखिलेश यादव जल्द ही इस रुख को उचित ठहराने की कोशिश करेंगे।" दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट पर समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए किसी निर्दोष को पकड़कर जेल में डाल देना, यह नाइंसाफी है।

और पढ़ें सीमा हैदर फिर बनी खबरों का हिस्सा: पाकिस्तानी भाभी छठी बार मां बनने जा रही, किया बड़ा खुलासा

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट का उदाहरण देते हुए अबू आजमी ने कहा, "मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में 187 लोग मारे गए थे, लेकिन किसी को सजा नहीं हुई। बस झूठ में लोगों को पकड़कर जेल में डाल दिया गया। वे लोग 19 साल तक जेल में रहे। इस तरह का किसी के साथ नहीं होना चाहिए। झूठे आरोप में किसी को नहीं पकड़ा जाना चाहिए।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली हमारी राजधानी है, कोई छोटा कस्बा नहीं है। यह धमाका सुरक्षा की बड़ी चूक और इंटेलिजेंस की नाकामी है। इसकी सच्चाई से जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अबू आजमी ने आगे कहा, "वे मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच होनी चाहिए और उन्हें छह महीने के भीतर मौत की सजा दी जानी चाहिए।" 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष  जयप्रकाश आज़ाद के निधन से अधिवक्ता समाज में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

आज टीम इंडिया के लिए एक यादगार पल बन चुका है. तीसरे और निर्णायक वनडे में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
IND vs SA 3rd ODI:  यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने एसआईआर फॉर्म में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक महिला और विदेश में रहने वाले उसके दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशे के सौदागार को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...