नोएडा: संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

School Ad

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 161 शिकायतें दर्ज हुई, 11 का अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
 
डीएम मेधा रूपम ने  जेवर तहसील में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निराकरण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनता को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए शासन गंभीर है। अतः अधिकारी निस्तारण में कोताही न बरतें और प्राथमिकता के साथ प्रत्येक शिकायत का मौके पर जांच कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें
 
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील जेवर में कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
       
वहीं संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को बाल विवाह रोकथाम एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को किसी भी परिस्थिति में होने नहीं दिया जाएगा तथा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सभी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 
 इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, डिप्टी कलेक्टर विवेक भदौरिया, तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान, खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा, नायब तहसीलदार अजेंद कुमार तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
 इसी क्रम में तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी भू. अ. बच्चू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 5 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। वहीं तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 96 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके सापेक्ष 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों द्वारा किया गया।
 
 
Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम