नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस और भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नोएडा। भाजपा सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में मुकदमे लगाने और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोएडा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नोएडा में विधायक पंकज सिंह के कैम्प कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन पुलिस बल ने उन्हें सेक्टर-20 के बीच रास्ते में ही रोक दिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर-20 में एकत्रित हुए और स्थानीय विधायक पंकज सिंह के कैम्प कार्यालय का घेराव करने के लिए पैदल मार्च करते हुए आगे बढे़। पुलिस प्रसाशन ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।
इस पर काग्रेस कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार भाजपा सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में झूठे मुकदमे लगाने और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा है कि आये दिन भाजपा सरकार, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने में लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे बर्दाशत नहीं करेगा। इस दौरान स्टेट कोडिनेटर बड़ौत बागपत प्रभारी सतेंद्र शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार पुलिस के दम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक तो सकती है लेकिन उनके संघर्ष को झुका नहीं सकती। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के लिए समर्पित है। भाजपा सरकार झूठ के सारे ज्यादा दिन नहीं चल सकती है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान पुरुषोतम नागर, चरण सिंह यादव, फिरे नागर, राजकुमार भारती, शहाबुदीन, यतेंद्र शर्मा, लियाकत चौधरी, ललित अवाना, विक्रम चौधरी, दयाशंकर पाण्डेय, मधुराज, उर्मिला चौधरी, डॉक्टर सीमा, जावेद खान, परवेज खान, सुल्तान विधूडी, रामकुमार शर्मा, ईष्वर सिंह, पंकज बाल्मीकि, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान, राधे अवाना, पप्पू सैफी, सूरज धामा, राहुल सिंह, अजय प्रजापति, रोहित सिंह, अजयकुमार, प्रमोद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूदर रहें।
