ग्रेटर नोएडा: डीजी कारागार ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता को बताया उत्तम

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के लुक्सर स्थित जिला कारागार का पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने रविवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता को परखने के साथ ही महिला बैरक में निरूद्ध महिला बंदियों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस […]
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक पीसी मीना द्वारा कारागार महिला बैरक में निरूद्ध महिला बंदियों पिंकी, प्रीति गुप्ता, हेमा तोमर एवं विदेषी बंदी अकीमोवा से उनकी समस्याओं के संबंध में बातचीत की गयी। किसी भी महिला बंदी द्वारा कोई शिकायत नहीं बतायी गयी। पुलिस महानिदेशक ने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे आदि का वितरण किया गया। इसके बाद उन्होंने कारागार के कौशल-विकास केन्द्र का निरीक्षण किया।
इसके उपरांत दोनों अधिकारियों द्वारा कारागार के सर्किल नंबर-2 का भ्रमण किया गया तथा पाकशाला में तैयार भोजन का निरीक्षण किया गया। यहां पर बंदियों के लिए निर्मित भोजन में सब्जी-आलू, भिण्डी, अरहर की दाल व चावल, रोटी बनाया गया था। पाकशाला में बंदियों के लिए बने भोजन को पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्वयं भोजन खाकर चेक किया गया तथा भोजन की गुणवत्ता को अच्छा बताया गया।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !