ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक ईकोविलेज सोसाइटी में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, पैर टूटे

ग्रेटर नोएडा। जनपद की गगनचुंबी सोसायटियों में लिफ्ट से जुड़े हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सुपरटेक ईकोविलेज वन सोसाइटी से सामने आया है जहां एक टावर की लिफ्ट अचानक बिजली कटने के बाद तेरहवीं मंजिल से सीधे आठवीं मंजिल पर जा गिरी। इस भयानक हादसे के वक्त लिफ्ट में पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला रानी प्रसाद अपने दो मासूम नाती नातिन के साथ मौजूद थीं। लिफ्ट के जोरदार झटके के साथ गिरने के कारण बुजुर्ग महिला के पैर में चार जगहों पर फ्रैक्चर हो गया है जबकि बच्चे बुरी तरह सहम गए हैं।

हादसे का शिकार हुई महिला के परिजनों ने सोसाइटी प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। घायल महिला के पति उमेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन से लेकर लौट रही थीं तभी बिजली जाने से लिफ्ट अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचने के बाद जब दर्द से कराह रही बुजुर्ग महिला ने सुरक्षा कर्मियों से व्हीलचेयर की मांग की तो टावर में व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं थी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह अपने फ्लैट तक पहुंचीं और परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे  ये भी पढ़ें  चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

इस घटना के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश लिफ्ट और एस्केलेटर एक्ट के क्रियान्वयन पर सवाल उठने लगे हैं। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि प्रशासन और विकास प्राधिकरण केवल कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं। जिले में संचालित हो रही हजारों लिफ्टों में से अब तक मात्र दस प्रतिशत का ही पंजीकरण हो पाया है। रखरखाव के अभाव और तकनीकी खामियों के चलते आए दिन हो रहे इन हादसों ने बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी है लेकिन स्थानीय निवासियों में प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

गाजियाबाद: वेव सिटी में रखी गई प्रदेश के सबसे हाईटेक थाने की नींव, कॉर्पोरेट ऑफिस जैसी सुविधाओं से होगा लैस ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: वेव सिटी में रखी गई प्रदेश के सबसे हाईटेक थाने की नींव, कॉर्पोरेट ऑफिस जैसी सुविधाओं से होगा लैस

ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी

Views: 81

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव