नोएडा: कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की, 11 जनवरी को जिला कलेक्ट्रेट पर अनशन

On

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम नामक अभियान के तहत 11 जनवरी को जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय अनशन करने की घोषण की है। इसके साथ ही 12 से 29 जनवरी तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत बैठकें आयोजित को लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी दी जायेगी।


ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और ग्राम रोजगार गारंटी कानून को लगातार कमजोर किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने

और पढ़ें नोएडा में जल गुणवत्ता सुधार को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, सीईओ ने दिए कड़े निर्देश


कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसानों के लिए रोजगार, सम्मान और जीवन-यापन का मजबूत सहारा है। लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा का बजट लगातार घटाया जा रहा है, मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं हो रहा, जॉब कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं और काम की मांग के बावजूद रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह सीधे-सीधे संविधान और कानून की भावना के खिलाफ है।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि एक कानूनी अधिकार है, जिसे भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की मूल भावना काम की मांग पर काम को पूरी तरह कुचला जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट पैदा हो रहा है।
प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा मीडिया के सामने रखी। बताया गया कि 11 जनवरी 2026 को जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता, मजदूर, किसान व आम नागरिक भाग लेंगे। इसके साथ ही 12 से 29 जनवरी तक जिले की अधिकतर ग्राम पंचायतों में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें ग्रामीणों व मनरेगा के लाभार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाई जाएगी।

और पढ़ें नोएडा में गांजा और अवैध शराब बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी बरामदगी


जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मनरेगा को पूरी मजबूती से लागू नहीं किया जाता, बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होता और मजदूरों के अधिकार सुरक्षित नहीं होते, तब तक कांग्रेस का सड़कों से लेकर पंचायत तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से आम जनता, मजदूर संगठनों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून को बचाने के लिए एकजुट हों।

और पढ़ें जेवर: ग्राम लौदाना से नोएडा सेक्टर-37 तक नई बस सेवा का उद्घाटन, सुगम आवागमन की पहल


प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रिजवान चौधरी, जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा, धर्म सिंह बाल्मीकि, सतीश शर्मा, महाराज सिंह नागर, श्रुति कुमारी, अरुण भाटी, रमा नैय्यर, आरके प्रथम, हरिंदर शर्मा, रूबी चौहान, अमित कुमार, सुबोध भट्ट, रमेश यादव, बिन्नू भाटी, रमेश बाल्मीकि सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के कॉलेज का बड़ा फर्जीवाड़ा: डी-फार्मा के नाम पर छात्रों से ठगे 34 लाख, थमा दी फर्जी डिग्रियां; चेयरमैन समेत 3 पर FIR

मुजफ्फरनगर / Muzaffarnagar (बरेली / Bareilly): शिक्षा के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के कॉलेज का बड़ा फर्जीवाड़ा: डी-फार्मा के नाम पर छात्रों से ठगे 34 लाख, थमा दी फर्जी डिग्रियां; चेयरमैन समेत 3 पर FIR

सांसद चंद्रशेखर आजाद का फेसबुक लाइव: पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पीड़ित लड़की को लेकर जताया बड़ा डर

नई दिल्ली : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सांसद चंद्रशेखर आजाद का फेसबुक लाइव: पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पीड़ित लड़की को लेकर जताया बड़ा डर

अग्निवीरों के लिए सेना का नया फरमान जारी, सेना में चाहिए स्थायी नौकरी तो नहीं कर सकेंगे शादी !

नई दिल्ली : भारतीय सेना में 'अग्निवीर' के रूप में देश सेवा कर रहे और भविष्य में स्थायी सैनिक बनने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अग्निवीरों के लिए सेना का नया फरमान जारी,  सेना में चाहिए  स्थायी नौकरी  तो नहीं कर सकेंगे शादी !

अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगी मांस-मछली

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या की पवित्रता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगी मांस-मछली

SIR पर आर-पार: अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- 'वोट काटे तो दर्ज कराएंगे FIR'

   लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद सामने आए आंकड़ों ने प्रदेश की सियासत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
SIR पर आर-पार: अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- 'वोट काटे तो दर्ज कराएंगे FIR'

उत्तर प्रदेश

सांसद चंद्रशेखर आजाद का फेसबुक लाइव: पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पीड़ित लड़की को लेकर जताया बड़ा डर

नई दिल्ली : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सांसद चंद्रशेखर आजाद का फेसबुक लाइव: पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पीड़ित लड़की को लेकर जताया बड़ा डर

अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगी मांस-मछली

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या की पवित्रता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगी मांस-मछली

SIR पर आर-पार: अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- 'वोट काटे तो दर्ज कराएंगे FIR'

   लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद सामने आए आंकड़ों ने प्रदेश की सियासत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
SIR पर आर-पार: अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- 'वोट काटे तो दर्ज कराएंगे FIR'

सपा सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे कपसाड, पीड़ित परिवार को दी 3 लाख की मदद; बोले- 'अन्याय के खिलाफ लड़ेगी पार्टी'

मुजफ्फरनगर / Muzaffarnagar (कपसाड़ / Kapsad): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद हरेंद्र सिंह मलिक शनिवार को अपनी लोकसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
सपा सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे कपसाड, पीड़ित परिवार को दी 3 लाख की मदद; बोले- 'अन्याय के खिलाफ लड़ेगी पार्टी'