ग्रेटर नोएडा: दोस्त की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और शव नहर से बरामद
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अस्तौली गांव में रहने वाले मनीष 29 नवंबर को अपने घर से लापता हो गया था। वह अपने दो दोस्तों भारत पुत्र अरुण भाटी और बोबी भाटी पुत्र देवेंद्र भाटी के साथ घर से निकला था। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदा की रिपोर्ट थाना दनकौर में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस से उसके दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों दोस्तों ने पार्टी के दौरान हुए विवाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस और एनडीआरएफ की टीम शव बरामद करने में जुटी हुई थी। कई दिनों के मशक्कत के बाद पुलिस ने शनिवार की शाम को मनीष के शव को घटनास्थल से 7 किलोमीटर दूर झाड़ियां के अंदर से बरामद किया।
उसका शव झाड़ियों में फंस गया था। इसलिए पुलिस और एनडीआरएफ को ढूंढने में काफी कठिनाई हुई। उन्होंने बताया कि शव बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पुलिस ने दोनों आरोपियों भारत और बॉबी भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से मृतक की कार भी बरामद हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 29 नवंबर की आधी रात को ही मनीष की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था और घर से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में तीनों दोस्तों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई। मनीष ने गांव के अपने एक दोस्त से फोन भी किया। इसके बाद दोनों दोस्तों ने मनीष की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया और उसकी कार को ग्रेटर नोएडा के एक मॉल की पार्किंग में खड़ा कर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां