नोएडा: पुलिस ने 15 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बरामद किए अवैध हथियार और मादक पदार्थ

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से पुलिस ने विभिन्न जगहों से 15  शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद बरामद किया है।
 
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने  अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने वाला 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने नोएडा क्षेत्र में अवैध गांजे की बिक्री करने वाला अभियुक्त मौ. सलमान उर्फ विनय उर्फ शान मौहम्मद पुत्र कासिम को डीएनडी रोड भेल कॉलोनी के पास सेक्टर-17 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा अवैध बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 15 मुकदमे पूर्व में दर्ज है। 
 
 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने गुड्डू पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी 130 मीटर रोड डी पार्क के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। 
 
 थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शुभम तिवारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-54 के पास से हुई है। 
 
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने  एक सूचना के आधार पर मनवीर पुत्र सुखपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 25 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में  थाना पुलिस ने विजय पुत्र बैजनाथ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी डबल पुलिया ग्रीन बेल्ट के पास से हुई है।
 
 थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने अंशु कुमार पुत्र राजेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है।  इसकी गिरफ्तारी तिराहे के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने उमेश शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 48 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी आरओ कैंट चौराहे के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने कपिल पुत्र प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन सेक्टर 93 के पास से हुई है।
 
 थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अजय सिंह यादव ने आलम  को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। 
 
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सौरभ को सेक्टर-51 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। 
 
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने राहुल पुत्र अनीश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
 
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और  एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
Views: 39

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव