नोएडा: रैपीडो चालक पर असलहा से हमला, बाइक और नकदी लूटकर फरार

 नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में असलहा से लैस अज्ञात बदमाशों ने एक रैपीडो बाइक चालक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश उसका मोबाइल फोन, नकदी, मोटरसाइकिल आदि लूटकर भाग गए है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर बदमाशों की तलाश कर रही है। 
 
एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि कुशल नामक रैपीडो बाइक चालक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गैलेक्सी चौराहे से लाल कुआं की तरफ जा रहा था, तभी कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसके ऊपर चाकू से हमला किया तथा उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, उसके पास रखी हुई नकदी आदि लूट लिया।
 
 उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आज पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि घटना में अभियोग पंजीकृत करते हुए टीम का गठन किया गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। 
 
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

"दहेज की भेंट चढ़ी इंसानियत'- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
"दहेज की भेंट चढ़ी इंसानियत'- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

कैराना में मुखबिरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, दस सेकंड में बरसाईं चौदह लाठियां, वीडियो वायरल

कैराना (शामली)। जनपद के कैराना कस्बे में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुखबिरी के...
शामली 
कैराना में मुखबिरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, दस सेकंड में बरसाईं चौदह लाठियां, वीडियो वायरल

मुरादाबाद: पुलिस लाइन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद। नारी एवं बाल उत्थान समिति के सौजन्य से मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: पुलिस लाइन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

नोएडा: बाइक सवार बदमाशों ने युवती का मोबाइल लूटा, दनकौर में शादी समारोह में 2.52 लाख रुपये की चोरी

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवती का मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं दनकौर क्षेत्र...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: बाइक सवार बदमाशों ने युवती का मोबाइल लूटा, दनकौर में शादी समारोह में 2.52 लाख रुपये की चोरी

नोएडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और गांजा तस्करी में लिप्त शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद

नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर झपटमारी एवं गांजा की तस्करी करने वाले एक शातिर बदमाश को थाना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और गांजा तस्करी में लिप्त शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश

"दहेज की भेंट चढ़ी इंसानियत'- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
"दहेज की भेंट चढ़ी इंसानियत'- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

मुरादाबाद: पुलिस लाइन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद। नारी एवं बाल उत्थान समिति के सौजन्य से मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: पुलिस लाइन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद: बजट चौपाल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 2026-27 केंद्रीय बजट पर विस्तृत चर्चा

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा बुद्धि विहार स्थित कार्यालय में नगर विधानसभा स्तरीय बजट चौपाल का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बजट चौपाल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 2026-27 केंद्रीय बजट पर विस्तृत चर्चा

रामपुर: किसान यूनियन की मासिक पंचायत में छह सूत्रीय मांगें, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

रामपुर । भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत मंगलवार को कलेक्ट्रेट पार्क में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: किसान यूनियन की मासिक पंचायत में छह सूत्रीय मांगें, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

सर्वाधिक लोकप्रिय