नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: शहर भर में चला अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी और डंपर लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी, रेहड़ी-पटरी वालों में मचा हड़कंप
सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर 10 वर्क सर्किलों में एक साथ हुई कार्रवाई; जाम-फ्री सड़कों के लिए जब्त किया अवैध सामान
नोएडा। नोएडा शहर को जाममुक्त और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के कड़े निर्देशों के बाद शहर के सभी 10 वर्क सर्किलों में एक साथ बुल्डोजर और डंपर गरजने लगे। फुटपाथों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए रेहड़ी-पटरी संचालकों और अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल और प्राधिकरण की टीम को देख कई अतिक्रमणकारी खुद ही सामान समेटते नजर आए, जबकि दर्जनों अवैध दुकानों और ठेलियों को जब्त कर डंपरों में लाद दिया गया।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शहर की सड़कों को सुगम और जाम-मुक्त बनाने के लिए प्रतिदिन अतिक्रमण-उन्मूलन की योजना बनाई गई है। इस विशेष कार्य के लिए प्रत्येक वर्क सर्किल को समर्पित रूप से एक-एक जेसीबी और एक-एक डंपर उपलब्ध कराया गया है, ताकि कहीं भी अवैध कब्जा पनप न सके। सीईओ को पिछले काफी समय से आरडब्ल्यूए (RWA), फोनरवा (FONRWA), कोनरवा और विभिन्न औद्योगिक संगठनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अनधिकृत वेंडर्स के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित हो रहा है और पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें हम आपको निकालने में असमर्थ: अमेरिकी दूतावास ने इज़रायल में फंसे अपने नागरिकों को दी चेतावनीसोमवार को हुई इस व्यापक कार्रवाई के तहत वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे जोनल रोड नंबर-3, डीएससी रोड (न्यू अशोक नगर), एम.पी.-2 रोड, सेक्टर-44, 51, 63, 65, 66, 70, 71, 35 व 34 में सघन अभियान चलाया गया। इसके अलावा हौजरी कॉम्प्लेक्स, फेस-2, ग्राम गेझा तिलपताबाद, सेक्टर-93ए, भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे, सेक्टर-124, 126, 150 तथा सेक्टर-155 व 156 में भी अवैध अतिक्रमण को जड़ से साफ किया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह अभियान अब रुकने वाला नहीं है और सार्वजनिक भूमि पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां