नोएडा शिव मंदिर में चोरी का मामला: पुलिस ने चांदी के आभूषण चुराने वाले को किया गिरफ्तार

On

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित शिव मंदिर में बीते दिनों लाखों रुपए कीमत के भगवान शिवलिंग पर लगे छत्र एवं अन्य मूर्तियों पर लगी चांदी के आभूषण चोरी करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त सामान खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें गाजियाबाद में गौकशी करने आए तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस मुठभेड़ में घायल

और पढ़ें दिल्ली में UPSC छात्र की हत्या का खुलासा: लिव-इन पार्टनर ने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित शिव मंदिर से 15 अक्टूबर को अज्ञात बदमाशों ने शिवलिंग पर लगे छत्र, माता रानी के ऊपर लगी हुई छत्रप, सांई बाबा के मुकुट आदि चोरी कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर मंदिर में चोरी करने वाले सिंह उर्फ सोनू पुत्र चतर सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सुनार सदाशिव पुत्र राजा राम गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से  5 मटमैली सफेद धातु जिनका वजन करीब 3 किलो 540 ग्राम, अभियुक्त राजू सिंह उर्फ सोनू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल व  अवैध चाकू बरामद किया गया है।

और पढ़ें दिल्ली में सौतेले बेटे ने पिता के खाते से 26.32 लाख रुपए निकाले, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्त राजू सिंह उर्फ सोनू द्वारा बताया गया कि वह अक्सर मंदिरों की रैकी कर वहां लगे आभूषण चोरी करता है। उसने बताया कि करीब 10-12 दिन पहले वह सेक्टर-12, नोएडा में बने एक मंदिर से शिवलिंग पर लगे छत्र एवं अन्य मूर्तियों पर लगे चांदी के आभूषण चोरी किया। चोरी करके मिले पैसों से अभियुक्त अपना जीवनयापन तथा दैनिक आवश्यकताएं पूरी करता है।

बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि इसी मोटरसाइकिल से वह मंदिरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। यह मोटरसाइकिल भी उसने चोरी से प्राप्त राशि से खरीदी है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि अधिकांश चोरी किया हुआ माल वह सदाशिव के पास ही गलवाने ले जाता है तथा सदाशिव अक्सर उसे सिल्ली बनाकर वापस दे देता है। अभियुक्त ने कहा कि जो चाकू उसके पास बरामद हुआ है, वह उसे घटना के समय अपनी सुरक्षा के लिए रखता था।

दूसरे अभियुक्त सदाशिव ने पुलिस को बताया है कि वह सोना-चांदी गलाने का व्यवसाय करता है तथा उसकी दुकान मोहल्ला फैजगंज, जिला मुरादाबाद में स्थित है। उसने स्वीकार किया कि राजू सिंह अक्सर चोरी का माल उसे गलवाने के लिए लाता है। अधिक लाभ की लालसा में वह चोरी के माल को गलाकर सिल्ली बनाकर राजू को दे देता है। करीब 10 दिन पूर्व भी राजू सिंह ने चांदी के मंदिर आभूषण उसे दिए थे, जिन्हें उसने गलाकर सिल्ली बनाकर देने के इरादे से नोएडा आया था।  

लेखक के बारे में

नवीनतम

कम जमीन से लाखों की कमाई, सिर्फ 50 डेसिमल में तैयार होने वाली सब्जी बनी किसानों की कमाई का नया जरिया, जानिए खेती की पूरी जानकारी

अगर आप सोच रहे हैं कि कम जमीन से भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है या नहीं, तो आज...
कृषि 
कम जमीन से लाखों की कमाई, सिर्फ 50 डेसिमल में तैयार होने वाली सब्जी बनी किसानों की कमाई का नया जरिया, जानिए खेती की पूरी जानकारी

सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

शामली की बालिकाओं ने 36वीं जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और रजत पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल, शारदा विहार भोपाल में गत सप्ताह 23 से 26 अक्टूबर तक...
शामली 
शामली की बालिकाओं ने 36वीं जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और रजत पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज सात समस्याएं पहुंची। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

शामली के इस्लामपुर घसौली में रालोद सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों लोगों ने की सदस्यता ग्रहण

शामली। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर घसौली में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन बड़े...
शामली 
शामली के इस्लामपुर घसौली में रालोद सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों लोगों ने की सदस्यता ग्रहण

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज सात समस्याएं पहुंची। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

सहारनपुर में सैकड़ों किसानों ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण की, चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में सम्मेलन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार के समक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सैकड़ों किसानों ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण की, चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में सम्मेलन

सहारनपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में मण्डी कोतवाली में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिस कर्मियों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर

सर्वाधिक लोकप्रिय