नोएडा में अंडे की दुकान तोड़ने पर चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित
नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-113 के सेक्टर-76 में तीन पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक अंडे की दुकान पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। दुकान तोड़ दिया। साथ ही अंडे, बर्तन और सामान तोड़ते हुए फेंक दिए। इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में […]
नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-113 के सेक्टर-76 में तीन पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक अंडे की दुकान पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। दुकान तोड़ दिया। साथ ही अंडे, बर्तन और सामान तोड़ते हुए फेंक दिए। इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।
दरअसल, किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में टूटी दुकान के अलावा सामान बिखरा दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने ट्वीट करके पुलिसकर्मियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग कर डाली।
ये भी पढ़ें नोएडा में SP की मासिक बैठक: अखिलेश यादव की समाजवादी समानता भाईचारा रैली 29 मार्च को दादरी मेंपुलिस कमिश्नर ने डीसीपी नोएडा जोन को मामले की जांच सौंपते हुए तीनों पुलिसकर्मियों, चौकी प्रभारी सोरखा, उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक आवेश मलिक और आरक्षी मानवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागतबताया जाता है कि गुरुवार रात तीनों पुलिसकर्मी सेक्टर-75 स्थित अंडे की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से अंडे की मांग की। देरी होने पर पहले उन्होंने दुकानदार के साथ बदतमीजी की। इसके बाद हाथापाई पर उतर आए। उन्होंने दुकान पर रखा सारा सामान तोड़ दिया। खोका पलट दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां