तेजस्वी यादव का वादा: महागठबंधन की सरकार में पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना

On

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐलान किया कि यदि महागठबंधन की सरकार बिहार में सत्ता में आती है, तो त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा।

 

और पढ़ें ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं, बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

और पढ़ें RPSC के नाम पर फर्जी पोस्ट से मचा हड़कंप, सचिव ने दर्ज कराई FIR - सिविल लाइंस थाना सक्रिय

पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आती है, तो हम अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैंने कभी किसी का नुकसान नहीं किया, न ही किसी को मुझसे शिकायत है। बिहार की जनता ने पिछली सरकार को 20 साल का समय दिया और अब हम केवल 20 महीने मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक जगह रुका हुआ पानी सड़ जाता है। एक ही बीज को बार-बार बोने से फसल नहीं उगती, बल्कि जमीन बंजर हो जाती है। बिहार की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।

और पढ़ें भोपाल बना आतंकियों का नया अड्डा: सीरिया से बांग्लादेश तक के आतंकी तीन साल में पकड़े गए

 

तेजस्वी ने अपनी सरकार के बनने पर कई वादे किए। त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दोगुना किया जाएगा। पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पेंशन योजना शुरू की जाएगी, जो कई अन्य राज्यों में पहले से लागू है, लेकिन बिहार में नहीं है। पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2001 में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के कार्यकाल में पारित पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों से संबंधित संकल्प को लागू किया जाएगा, खासकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े प्रतिनिधियों को उनका उचित हक दिलाने के लिए। पीडीएस वितरकों की प्रति क्विंटल मार्जिन मनी में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी।

 

तेजस्वी याद ने कहा कि नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार और समाज के अन्य वर्गों के साथ उनकी चर्चा हुई है। इन समुदायों की आर्थिक स्थिति और स्वरोजगार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार पांच साल के लिए पांच लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस राशि से ये समुदाय अपने काम के लिए आधुनिक उपकरण और औजार खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिहार को नंबर-1 बनाएगी। जनता पर भरोसा है कि वे बदलाव लाएंगे और महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। हम मिलकर नया बिहार बनाएंगे। 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

गुजरात की बनास डेयरी पर फिर शंकर चौधरी का जलवा कायम: तीसरी बार निर्विरोध चुने गए चेयरमैन

Gujarat News: गुजरात विधानसभा अध्यक्ष और थराद से भाजपा विधायक शंकर चौधरी एक बार फिर एशिया की सबसे बड़ी बनास...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
गुजरात की बनास डेयरी पर फिर शंकर चौधरी का जलवा कायम: तीसरी बार निर्विरोध चुने गए चेयरमैन

डंकी रूट से सपनों की उड़ान, पर मिला जेल और बेड़ियां! अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के 46 युवक

Donkey Route Haryana: हरियाणा के 46 युवाओं का अमेरिकी सपना टूट गया जब उन्हें ‘डंकी रूट’ से अवैध रूप से...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
डंकी रूट से सपनों की उड़ान, पर मिला जेल और बेड़ियां! अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के 46 युवक

हरियाणा में महिला सुरक्षा को बढ़ावा: सभी जिमों और फिटनेस सेंटरों में अनिवार्य होंगी महिला ट्रेनर्स

Haryana News: हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य महिला आयोग ने सभी जिम और फिटनेस...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा में महिला सुरक्षा को बढ़ावा: सभी जिमों और फिटनेस सेंटरों में अनिवार्य होंगी महिला ट्रेनर्स

बारमेर में खेल-खेल में हुआ दुखद हादसा, 2 मासूम चचेरे भाई बहन टांके में गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Barmer News: बारमेर जिले के जूना लखवारा गांव में दो मासूम बच्चों की खेल-खेल में पानी से भरे टांके में...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
बारमेर में खेल-खेल में हुआ दुखद हादसा, 2 मासूम चचेरे भाई बहन टांके में गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

रुलानिया हत्याकांड के बाद बढ़ा खौफ! बसपा नेता को लॉरेंस गैंग की धमकी, 2 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

Lawrence Gang: नागौर जिले के लाडनूं कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब बसपा नेता रहे नियाज खान को...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
रुलानिया हत्याकांड के बाद बढ़ा खौफ! बसपा नेता को लॉरेंस गैंग की धमकी, 2 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी

मेरठ/गढ़मुक्तेश्वर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा मेले और अमरोहा के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 170 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 170 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर: थाना जनकपुरी पुलिस ने पीओसीएसओ आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना जनकपुरी पुलिस ने पीओसीएसओ आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया

सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न और फर्जी केस का लगाया आरोप

सहारनपुर। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि दलित अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न और फर्जी केस का लगाया आरोप