राहुल गांधी ने अररिया से ECI के खिलाफ भरी हुंकार, CM फेस के सवाल पर चुप्पी साध गए राहुल

पटना। बिहार में विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा जोर-शोर से चल रही है राहुल गांधी की ये यात्रा अररिया पहुंच गई है। रविवार की सुबह राहुल गांधी पुर्णिया से अपनी यात्रा पर निकले थे। राहुल गांधी अररिया में पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। लेकिन उन्होंने तेजस्वी यादव […]
पटना। बिहार में विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा जोर-शोर से चल रही है राहुल गांधी की ये यात्रा अररिया पहुंच गई है। रविवार की सुबह राहुल गांधी पुर्णिया से अपनी यात्रा पर निकले थे। राहुल गांधी अररिया में पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। लेकिन उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित करने के सवाल पर चुप्पी साध ली। राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि यह यात्रा काफी सफल है। यात्रा में शमिल होने के लिए हम लोगों को बुला नहीं रहे हैं बल्कि वो खुद इसमें शामिल हो रहे हैं।
“सहारनपुर में खौफनाक वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका के पति को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट”
उन्होंने यह साफ है कि हमने जो वोट चोरी की बात कही थी उसपर बिहार में मुहर लग गई है। लोग हमरी बात से सहमत हैं। यही कारण है कि बिहार के करोड़ों लोगों का हमें ऐसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आय़ोग का काम सही वोटर लिस्ट देने का है। इसी के साथ उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसानों का विकास उनके मेनिफेस्टो में होगा
मुजफ्फरनगर परिक्रमा एक- रामलीला टिल्ला और हनुमान पुरी, जाने क्या है जनता की राय !
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग नहीं रह गया। यह अब ‘गोदी आयोग’ बन गया है। चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी के एक अंग के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है और राहुल गांधी प्रजातंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, लोगों के वोट के अधिकार को बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। एक चीज साफ है कि यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर की जा रही है। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो गई है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !