हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल
गांव गैबीपुर के पास नेशनल हाईवे पर पिकअप और बाइक भिड़ंत में उजड़ गया ढाणी मोहब्बतपुर का परिवार

हिसार। नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार की देर शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया। गांव गैबीपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक और उसकी दो छोटी बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक की पत्नी और एक अन्य डेढ़ वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ढाणी मोहब्बतपुर निवासी 30 वर्षीय मुकेश अपनी पत्नी आरती और तीन छोटी बेटियों के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर बरवाला से गांव प्रभुवाला की तरफ जा रहा था। जैसे ही वे नेशनल हाईवे 52 पर गांव गैबीपुर के पास पहुँचे, सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
ये भी पढ़ें पश्चिम बंगाल:10 लाख वोटरों के नाम कटने से मची खलबली, सोमवार की शाम जारी होगी मतदाता पूरक सूची मौके पर ही थम गई तीन जिंदगियां
इस भयानक टक्कर में मुकेश और उसकी दो मासूम बेटियों (उम्र 4 वर्ष और 6 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर बिखरे सामान और मासूमों के शव देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों की रूह कांप गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुकेश की पत्नी आरती और करीब डेढ़ साल की छोटी बेटी दीक्षा को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत को अति-गंभीर बताया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। इस दुखद हादसे के बाद ढाणी मोहब्बतपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।
ये भी पढ़ें भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी, शून्य से नीचे तापमान में मुस्तैद जवान
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां