ऑपरेशन ट्रैक डाउन: हरियाणा पुलिस ने 1,631 अपराधियों को पकड़ा, 319 कुख्यात बदमाशों पर शिकंजा

On

 चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने अपराध के खिलाफ अपने सबसे बड़े अभियान 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस राज्यव्यापी मिशन के तहत अब तक कुल 1,631 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 319 कुख्यात और अंतरराज्यीय अपराधी शामिल हैं। 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' हरियाणा पुलिस की वह पहल है, जिसका लक्ष्य राज्य में सक्रिय वांछित, फरार, इनामी और आदतन अपराधियों को पकड़कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

यह अभियान पुलिस की खुफिया जानकारी, तकनीकी क्षमता और फील्ड समन्वय का बेहतरीन उदाहरण बन गया है। अंबाला पुलिस ने अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना रजवी, मोहम्मद खान, अकबर मियां शेख और असदुल्ला खान उर्फ कालिया शामिल हैं। यह गिरोह देशभर में सोना और हीरे की चोरी व ठगी की 105 से अधिक वारदात में शामिल रहा है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल, चार सिम कार्ड और दो स्कूटी बरामद की हैं। इन बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में फैले नेटवर्क के जरिए सक्रिय था। सिरसा जिले की डबवाली पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर करारा वार किया है। पुलिस ने 256.13 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपए आंकी गई है।

'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश ये भी पढ़ें  'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश

इस कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये आरोपी पंजाब और हरियाणा में हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में पहले से वांछित थे। जिला अपराध शाखा-2, यमुनानगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े दो बदमाशों (मनीष सिंगारी उर्फ मन्नू और तरुण सिंगारी उर्फ तन्नू) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हैं। पलवल जिले में एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर पुलिस ने 5,000 रुपए के इनामी आरोपी चंद्रभान को गिरफ्तार किया है।

 उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल ये भी पढ़ें   उत्तराखंड के कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

वह फरवरी 2024 में हुई हत्या के मामले में फरार था। पुलिस ने चंद्रभान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस केस के अन्य आरोपी (मुख्य आरोपी रविंद्र और उसकी पत्नी कांती) को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' हरियाणा पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का सशक्त प्रतीक है। अपराध चाहे नशा तस्करी का हो, हत्या का, ठगी, रंगदारी या साइबर अपराध का, हर अपराधी को कानून के शिकंजे में लाना हमारा लक्ष्य है। 

हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड  ये भी पढ़ें  हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

Views: 79

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम