मध्य प्रदेश के खरगोन में व्यापारी के घर फायरिंग 10 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने

School Ad

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और मामला अब और भी गंभीर हो गया है क्योंकि इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आ रहा है।

देर रात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी दिलीप राठौर के घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

इंदौर में भीषण आग का तांडव: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ये भी पढ़ें  इंदौर में भीषण आग का तांडव: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

घटना के समय व्यापारी का परिवार इंदौर में मौजूद था जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन इस घटना ने सभी को डरा दिया है।

एमपी की भोजशाला पर नया विवाद जैन समाज ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका मंदिर नहीं गुरुकुल होने का दावा ये भी पढ़ें  एमपी की भोजशाला पर नया विवाद जैन समाज ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका मंदिर नहीं गुरुकुल होने का दावा

फायरिंग के बाद मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी

फायरिंग के बाद आरोपियों ने व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए व्यापारी परिवार को धमकियां दीं। बदमाशों ने फायरिंग का वीडियो भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग की और घर को उड़ाने की धमकी दी। व्यापारी के बेटे सत्येंद्र राठौर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LPG की किल्लत से परेशान देश लेकिन MP का यह गांव बिना सिलेंडर 24 घंटे चला रहा चूल्हा जानिए पूरा राज ये भी पढ़ें  LPG की किल्लत से परेशान देश लेकिन MP का यह गांव बिना सिलेंडर 24 घंटे चला रहा चूल्हा जानिए पूरा राज

विदेशी नंबरों से मिल रही धमकियां

परिवार को लगातार अलग अलग नंबरों से कॉल आ रहे हैं। मंगलवार को जान से मारने की धमकी दी गई और बुधवार को विदेशी नंबरों से भी कई कॉल आए जिन्हें परिवार ने नजरअंदाज कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर घर पर फायरिंग करते नजर आए हैं।

सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा

इस घटना ने उस समय बड़ा मोड़ लिया जब सोशल मीडिया पर हैरी बॉक्सर और अर्जू बिश्नोई नाम से पोस्ट सामने आया जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी ली गई और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया। पोस्ट में आगे भी गंभीर धमकियां दी गई हैं जिससे पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

जिला पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि घटना की पुष्टि हो चुकी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई और अन्य जिलों से कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

परिवार में डर का माहौल

इस घटना के बाद व्यापारी का परिवार बेहद डरा हुआ है। फिलहाल दिलीप राठौर शहर से बाहर हैं और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। खरगोन की यह घटना प्रदेश में बढ़ते अपराध की ओर इशारा करती है। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर है कि कब तक आरोपियों को पकड़ा जाता है और लोगों को राहत मिलती है।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल

सहारनपुर। जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

उरई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम दिवस ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

प्रयागराज/देवरिया। आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर के लिए न्यायपालिका से एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल

सहारनपुर। जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

उरई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम दिवस ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव