यू ट्यूबर से शादी करना चाहता था हत्यारा, साथी के साथ घटना को दिया था अंजाम
कोरबा/जांजगीर। जिले में दो दिन पहले हुए इशिका हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। घर में रहने वाला लड़का ही मुख्य आरोपित निकला है, जिसने अपने साथी के साथ घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपित से मोबाइल, स्कूटी और जेवर जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेस […]
कोरबा/जांजगीर। जिले में दो दिन पहले हुए इशिका हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। घर में रहने वाला लड़का ही मुख्य आरोपित निकला है, जिसने अपने साथी के साथ घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपित से मोबाइल, स्कूटी और जेवर जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता करके हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्याकांड के आरोपितों तक पहुंचने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। पोस्टमार्टम से पहले ही अपराध होना प्रतीत हो रहा था।
ये भी पढ़ें ईसीआई ने बंगाल सरकार को 17 फरवरी तक चुनाव अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दियाघर में रहने वाले लड़के रोहन पांडू पर पहले से ही शक था। घटना के दिन सुबह से वह सक्ति, खरसिया और रायगढ़ गया, जहां हुलिया बदला, कपड़ा चेंज करने के साथ हसौद, बिर्रा होते हुए तिल्दा से कवर्धा पहुंचा। गांव के साथियों के साथ मिलकर मुंगेली आ रहा था, जहां उसको पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपित रोहन पांडू ने राजेन्द्र सूर्या ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। आरोपित के पास से मोबाइल, स्कूटी और जेवर जब्त किए गए हैं। आरोपित छह साल से युवती को जानता था, उसके घर आना-जाना था।
उसने लड़की को उपहार में मोबाइल फोन और जेवर दिया था। वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के दूसरे युवक से संबंध और बातचीत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना को पहले से योजना तैयार की गई थी। साजिशन नींद की दवा खरीदी थी, जिसे पीस कर पाउडर बनाकर खाना में मिलाने के बाद युवती और उसके भाई को खिलाया गया।
भदौरा से रात 10 बजे राजेंद्र सूर्या आया था। आरोपित रोहन पांडू ने 200 रुपये देकर राजेंद्र को बुलाया था। दोनों ने मिलकर शराब पी और फिर घर पहुंचकर खाना खाया और पूर्व में हुए विवाद को फिर से करते हुए मारपीट की और दोनों ने मिलकर हत्या की। एक आरोपित ने पैर पकड़ा और दूसरे ने गला और मुंह दबा कर हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि रविवार की रात पत्रकार गोपाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ कोरबा गए थे,और जांजगीर के घर में रात के वक्त उनकी बेटी इशिका शर्मा, उसका भाई आर्यन और शख्स रोहन पांडू मौजूद थे। सोमवार को बेड पर इशिका शर्मा की लाश मिली थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां