तांत्रिक और जिन्न के नाम पर युवती से 15.93 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

On
School Ad

मुंबई। मुंबई के सायन इलाके से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तांत्रिक शक्ति और जिन्न के नाम पर एक 22 वर्षीय युवती से करीब 15.93 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में मुंबई साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सायन के प्रतीक्षा नगर इलाके की रहने वाली है। वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते समय उसकी नजर “पावरफुल ओबसेशन हीलर” नामक एक पोस्ट पर पड़ी, जिसमें करियर, प्रेम और जीवन की समस्याओं के समाधान का दावा किया गया था। पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उसकी बातचीत व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति से शुरू हुई, जिसने खुद को कभी वाहिद तो कभी साहिल बताया। आरोपी ने पहले युवती का विश्वास जीता और उसके उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित ये भी पढ़ें  कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

इसके बाद उसने तांत्रिक विधि कराने की सलाह दी और दावा किया कि उसके पास जिन्न है, जो हर इच्छा पूरी कर सकता है। आरोपी ने युवती को यकीन दिलाया कि इस प्रक्रिया से उसका जीवन पूरी तरह बदल जाएगा। ठगी की शुरुआत 25 हजार रुपए से हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह रकम लाखों तक पहुंच गई। आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगता रहा, कभी तांत्रिक विधि अधूरी होने का हवाला दिया गया, तो कभी नकारात्मक ऊर्जा हटाने या जिन्न के नाराज होने की बात कहकर युवती को डराया गया। इस दौरान युवती कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करती रही। ठगों ने अलग-अलग नामों जैसे सुमरा मोहम्मद, मोसिन सलीम और गुलनाज का इस्तेमाल किया, जिससे यह संगठित गिरोह का मामला प्रतीत होता है।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर ये भी पढ़ें  एम्स ऋषिकेश में भर्ती कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर

इस ठगी का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि युवती ने अपने घर का सोना तक बेच दिया और उसकी रकम भी आरोपियों को दे दी। करीब ढाई साल तक यह सिलसिला चलता रहा। जब कोई परिणाम नहीं मिला और लगातार पैसों की मांग जारी रही, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी बड़े साइबर ठग गिरोह से जुड़ा हो सकता है। 

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: भोपाल में ₹117 के करीब पहुंचे दाम, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर ये भी पढ़ें  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: भोपाल में ₹117 के करीब पहुंचे दाम, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध: 21वें दिन भीषण तबाही, $1.1 अरब का अमेरिकी रडार ढेर

नई दिल्ली/दुबई: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और...
Breaking News  राष्ट्रीय 
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध: 21वें दिन भीषण तबाही, $1.1 अरब का अमेरिकी रडार ढेर

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

भोपा(मोरना)। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम कासमपुरा में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रास्ते में शरारत...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव