Maharashtra के अहिल्यानगर में बवाल! I Love Mohammed रंगोली पर हुआ हंगामा

मुंबई। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 'आई लव मोहम्मद' की एक रंगोली को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। देखते ही देखते यह मामूली घटना सांप्रदायिक तनाव में बदल गई।""""पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने 'आई लव मोहम्मद' लिखकर एक रंगोली बनाई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसे मोहम्मद पैगंबर का अपमान मानते हुए गुस्से का इजहार किया। बड़ी संख्या में लोग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।""
स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आई। जिन लोगों ने रंगोली बनाई थी उनकी पहचान की गई और दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की कि मामले पर तुरंत कार्रवाई की गई है। बावजूद इसके, भीड़ में मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा जारी रखा। हालात काबू से बाहर न जाएं, इसके लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।""""फिलहाल, अहिल्यानगर में भारी पुलिस बंदोबस्त कर दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अब तक करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।""""पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। प्रशासन की ओर से लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।""