श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 14 भारतीय मछुआरे, चेन्नई पहुंचते ही खिल उठे चेहरे

On

चेन्नई। श्रीलंका की जेल से रिहा होकर 14 मछुआरे सोमवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम और थंगाचिमादम इलाकों के 12 मछुआरे 7 फरवरी की रात को काची द्वीप के पास समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने इलाके में पहुंचकर सभी 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। श्रीलंकाई […]

चेन्नई। श्रीलंका की जेल से रिहा होकर 14 मछुआरे सोमवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम और थंगाचिमादम इलाकों के 12 मछुआरे 7 फरवरी की रात को काची द्वीप के पास समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने इलाके में पहुंचकर सभी 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया था कि वे सीमा पार करके श्रीलंकाई क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे, जिस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही पिछले साल 23 दिसंबर को समुद्र में मछली पकड़ रहे कई मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने सीमा पार करके आने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें किलिनोच्ची कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद केंद्र व राज्य सरकारों के बीच बातचीत हुई, फिर श्रीलंकाई सरकार से वार्ता के बाद 14 मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए 14 मछुआरों को कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया। उनकी मेडिकल जांच करने के बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने आपातकालीन पासपोर्ट जारी किए और उन्हें श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से चेन्नई एयरपोर्ट के लिए विमान से भेज दिया। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे 14 मछुआरों ने नागरिकता जांच और कस्टम जांच समेत चेन्नई एयरपोर्ट पर सभी जांच पूरी की और फिर बाहर आए।

और पढ़ें छठ पूजा के बहाने बिहारियों को साधने में जुटी भाजपा, मुंबई-ठाणे में बनाए सैकड़ों घाट

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

Matar Ki Kheti: अक्टूबर-नवंबर में मटर की खेती करें और सिर्फ 45 दिन में खेत से कमाएं लाखों का मुनाफा

अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस अक्टूबर या नवंबर में कौन सी फसल लगाए ताकि जल्दी तैयार हो,...
कृषि 
Matar Ki Kheti: अक्टूबर-नवंबर में मटर की खेती करें और सिर्फ 45 दिन में खेत से कमाएं लाखों का मुनाफा

पटाखों पर प्रतिबंध की जरूरत: दीपावली का सच्चा संदेश और प्रदूषण का दुष्प्रभाव

दीपावली, जो अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का पर्व है, अब अपनी वास्तविक भावना से दूर होती जा रही...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
पटाखों पर प्रतिबंध की जरूरत: दीपावली का सच्चा संदेश और प्रदूषण का दुष्प्रभाव

दैनिक राशिफल- 20 अक्टूबर 2025, सोमवार

मेष : कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 20 अक्टूबर 2025, सोमवार

Bajaj Pulsar 125 2025: अब आई नए दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ — कम कीमत में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस और माइलेज

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो दिखने में स्पोर्टी हो चलाने में मजेदार हो और कीमत...
ऑटोमोबाइल 
Bajaj Pulsar 125 2025: अब आई नए दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ — कम कीमत में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस और माइलेज

सोना की कीमत एक हफ्ते में 8,000 रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी 1.70 लाख रुपए के करीब

  नई दिल्ली। सोने की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इस कारण पीली धातु की कीमत 22...
बिज़नेस 
सोना की कीमत एक हफ्ते में 8,000 रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी 1.70 लाख रुपए के करीब

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के ₹1,05,000 की रकम पीड़ित को वापस कर बड़ी सफलता हासिल की

मीरजापुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच मीरजापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली कटरा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीरजापुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के ₹1,05,000 की रकम पीड़ित को वापस कर बड़ी सफलता हासिल की

अधिवक्ता के घर पुलिस के मारपीट और तोड़-फोड़ मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फर्रुखाबाद के अधिवक्ता के घर में पुलिस द्वारा पत्नी, बेटे व नौकर से मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अधिवक्ता के घर पुलिस के मारपीट और तोड़-फोड़ मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, गिरफ्तारी पर रोक

सहारनपुर में मंडलायुक्त अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

सहारनपुर। मण्डलायुक्त अटल कुमार राय ने दीपावली पर्व पर मंडलवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मंडलायुक्त अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई की

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद वासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई की