अमृतसर (AMRITSAR): सिद्धू परिवार का कांग्रेस से किनारा; नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग को बताया 'भ्रष्ट और नाकाबिल'
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया। पार्टी छोड़ने के साथ ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला बोला। डॉ. कौर ने वडिंग को पंजाब कांग्रेस के इतिहास का अब तक का सबसे 'भयानक, नाकाबिल और भ्रष्ट' अध्यक्ष करार दिया है।
गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस और सिद्धू परिवार के बीच तल्खी पिछले काफी समय से बनी हुई थी। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए '500 करोड़ रुपये का सूटकेस' देना पड़ता है। इस बयान को पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग ने 8 दिसंबर 2025 को उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से ही सिद्धू दंपती और प्रदेश नेतृत्व के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी।
भाजपा में जाने के कयास हुए तेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले नवजोत कौर सिद्धू के इस कदम ने सियासी गलियारों में चर्चाएं गर्म कर दी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू दंपती जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। वहीं, अमृतसर जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान सौरव मदन बिट्टू ने निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले ही कह चुके थे कि सिद्धू परिवार भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। बिट्टू ने सिद्धू दंपती पर निगम चुनाव के दौरान टिकट बेचने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां