गुजरात में हर साल बनेगी 10 लाख से ज्यादा मारुति कारें, 35 हजार करोड़ का निवेश

On
School Ad



गांधीनगर। गुजरात में हर साल बनेगी 10 लाख से ज्यादा मारुति कारें बनेंगी। इसके लिए 35 हजार करोड़ का निवेश किया
जाएगा। राज्य में औद्योगिक विकास में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। मारुति सुजुकी गांधीनगर के खोरज में 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश से विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल प्लांट स्थापित करेगी, जहां हर साल 10 लाख से अधिक कारों का निर्माण होगा। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि गुजरात को देश का सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में इस परियोजना के लिए निवेश पत्र सौंपने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्लांट के शुरू होने के बाद हर साल करीब 10 लाख कारों का उत्पादन किया जाएगा, जिससे गुजरात का ऑटोमोबाइल सेक्टर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। इस परियोजना से लगभग 12,000 लोगों को सीधी रोजगार मिलेगा। हांसलपुर प्लांट के बाद कंपनी गांधीनगर के खोरज में दूसरा प्लांट स्थापित करने की तैयारी कर रही है, जो लगभग 66 किलोमीटर की दूरी पर होगा।

1750 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय प्लांट

मारुति सुजुकी गांधीनगर के खोरज में 1750 एकड़ जमीन पर एक विश्वस्तरीय वाहन निर्माण प्लांट विकसित करेगी, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख कारों की होगी। इस परियोजना से सीधे तौर पर 12 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि सहायक इकाइयों और एमएसएमई सेक्टर के विकास से करीब 7.5 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

राज्य सरकार और कंपनी के बीच निवेश समझौता

गांधीनगर में आयोजित निवेश पत्र हस्तांतरण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर हिताशी ताकेउची की मौजूदगी में राज्य सरकार और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के बीच निवेश समझौते का आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

गुजरात-जापान के मजबूत औद्योगिक संबंध-भूपेंद्र पटेल

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि यह सिर्फ एक नया ऑटोमोबाइल प्लांट नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े और प्रतिस्पर्धी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भारत, गुजरात और जापान के मजबूत औद्योगिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को पूरा सहयोग देती रहेगी।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई क्रांति : हर्ष संघवी

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि मारुति सुजुकी ने गुजरात में 35,000 करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू किया है। इस निवेश से राज्य में विशेष रूप से ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नई क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मेक इन इंडिया" और "मेक इन गुजरात" के विजन को इस परियोजना से मजबूती मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ऑटोमोबाइल सेक्टर में गुजरात की पकड़ और मजबूत होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात अब देश का "पसंदीदा निवेश स्थल" बनता जा रहा है।

Views: 50

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम