उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती का ‘दिव्यांगता घोटाला’ उजागर: 52 में से 37 आरोपी टिहरी में तैनात, फर्जी प्रमाणपत्र से पाई नौकरी
Uttarakhand News: उत्तराखंड में दिव्यांगता प्रमाण पत्र का दुरुपयोग कर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि कुल 52 शिक्षकों में से सबसे अधिक 37 शिक्षक टिहरी जिले में कार्यरत पाए गए हैं। देहरादून में सात, हरिद्वार और पौड़ी में तीन-तीन तथा उत्तरकाशी में दो शिक्षकों पर फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का आरोप है।
1987 से 2019 तक चला फर्जीवाड़े का सिलसिला
जांच में पता चला कि आरोपित शिक्षकों में से पांच पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि छह लंबे वक्त से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। ये सभी शिक्षक 1987 से लेकर 2019 के बीच नियुक्त हुए, और आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति के समय गलत दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे।
ये भी पढ़ें निशांत कुमार JDU में शामिल: NDA नेताओं ने दी बधाई, जानें बिहार की राजनीति पर क्या होगा असरदस्तावेज़ों की गहन जांच में खुला नेटवर्क
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने पुष्टि की कि संदिग्ध शिक्षकों के सेवा अभिलेखों की गहन जांच जारी है। विभाग ने विभिन्न जिलों से जानकारी जुटाकर एक अद्यतन सूची तैयार की है। पहले भी रिपोर्टें सामने आ चुकी हैं कि कई शिक्षकों ने स्वयं को दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बताकर लाभ उठाया था।
वर्तमान सरकार की सख्ती से तेज हुई कार्रवाई
जैसे-जैसे दस्तावेज़ सत्यापन आगे बढ़ा, फर्जीवाड़े का एक बड़ा नेटवर्क उजागर होता गया। मौजूदा शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में विभागीय सख्ती बढ़ने के बाद ऐसे मामलों की पहचान और तेज हुई। विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि किसी की नियुक्ति फर्जी पाई गई तो बर्खास्तगी, वेतन वसूली और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़ें धीरेंद्र शास्त्री बोले- जो चेले ‘लड़कीबाजी’ के चक्कर में पड़े…वह छोड़ दें, वर्ना पर्चा खोल देंगेशिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बचाने की कवायद
राज्य में शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग इस जांच को जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी में है। शासन द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी की अध्यक्षता स्वयं डॉ. सती कर रहे हैं। विभाग ने साफ कहा है कि गलत तरीके से दिव्यांगता प्रमाणपत्र लेकर नौकरी पाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां