स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को मिला ‘लीडर’ दर्जा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया सर्टिफिकेट

देहरादून। उत्तराखंड ने देश के स्टार्टअप परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के पांचवें संस्करण में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। डीपीआईआईटी भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
इस रैंकिंग में उत्तराखंड को ‘लीडर’ की श्रेणी में स्थान मिला है, जो राज्य की नवाचार आधारित नीतियों और उद्यमिता समर्थक वातावरण को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर इस उपलब्धि के लिए उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि राज्य ने अपनी स्टार्टअप नीति के माध्यम से नवाचार को प्रोत्साहन, निवेश को आकर्षित करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में ठोस प्रगति की है। उत्तराखंड की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर भी देखा जा रहा है। राज्य सरकार ने बीते वर्षों में उद्यमियों के लिए अनुकूल नीतियां तैयार की, प्रक्रियाओं को सरल बनाया और एक सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम खड़ा किया। इससे नए उद्यमों को गति मिली और स्थानीय युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा, "उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि हेतु समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सम्मान प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी स्टार्टअप केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड के युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता की अपार क्षमता है, और सरकार हर स्तर पर उनका मार्गदर्शन व सहयोग कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां