आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार
मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार और दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें शनाया और सुहाना के साथ आर्यन भी नजर आ रहे हैं। अनन्या ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "मुस्कराओ, आज तुम्हारा जन्मदिन है।" अभिनेता और डांसर राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।
इस वीडियो में शुरुआत में राघव स्कूटी चलाते हैं, तो आखिरी तक आते-आते आर्यन ड्राइविंग करने लगते हैं। राघव ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, भाई। आप नंबर-1 हो।" सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर आर्यन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, भाई, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।" टी-सीरीज ने भी आर्यन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "इस नाम को कोई भी स्पॉटलाइट की जरूरत नहीं है। हैप्पी बर्थडे, आर्यन।" शनाया ने आर्यन को जन्मदिन की बधाई खास अंदाज में दी। उन्होंने आर्यन के साथ बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
अभिनेत्री ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे आर्यन।" अभिनेत्री साहेर बाम्बा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर आर्यन के साथ तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "हैप्पी बर्थडे आर्यन।" अभिनेता लक्ष्य लालवानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर आर्यन के साथ सेट की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो भाई। आपका ये जन्मदिन ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मैं आप पर गर्व महसूस करता हूं कि आपने सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड बनाया है।" अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर आर्यन और शाहरुख खान के साथ तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "जिंदगी में नई शुरुआत और बड़े सपनों के लिए शुभकामनाएं। जन्मदिन मुबारक हो, आर्यन!"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां