कपूर परिवार की फैमिली डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज, 21 नवंबर को होगी रिलीज

On

 नई दिल्ली। 1930 के दशक से बॉलीवुड पर राज करने वाला कपूर परिवार आज भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। अब फैमिली डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें खाना, हंसी और बचपन की खट्टी-मीठी यादों को दिखाया गया है।

ट्रेलर में कपूर परिवार पुरानी यादों को भी ताजा करता दिखा है। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर कपूर की मस्ती से होती है, लेकिन आवाज करीना कपूर की होती है, जो अपने परिवार को फनी, लविंग और यूनाइटेड बताती हैं। वे कहती हैं कि इस परिवार को खाने से लेकर हंसने तक का बहुत शौक है। ट्रेलर में करीना और करिश्मा पूरे परिवार के साथ मस्ती करती दिखती हैं। इतना ही नहीं, राज कपूर की पुरानी क्लिप भी दिखाई गई है, जिसमें वे छींकते दिख रहे हैं और कहते हैं, "मुझे कोई याद कर रहा है।"

और पढ़ें शादी के बाद बदल गईं रकुल प्रीत? हर बात पर पति जैकी से सलाह लेने पर दोस्त लक्ष्मी मांचू ने किया मज़ाकिया खुलासा

ट्रेलर में नीतू कपूर करीना कपूर को परिवार का सबसे ज्यादा ड्रामेबाज इंसान कहती हैं। नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर को शेयर कर लिखा, "खाना तैयार है और जिसमें स्वाद का सीक्रेट है- प्यार, हँसी, और ढेर सारा घी। डाइनिंग विद द कपूर्स देखें, 21 नवंबर से, केवल नेटफ्लिक्स पर।" फैंस ट्रेलर रिलीज होने के बाद डॉक्यूमेंट्री के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "किसी चीज़ का इतना इंतज़ार नहीं किया और अब ये देखने के बाद इंतज़ार नहीं हो रहा, लव यू कपूर्स।"

और पढ़ें बिग बॉस 19: वीकेंड वार में सलमान नहीं, रोहित शेट्टी लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास

एक अन्य यूजर ने लिखा, "बहुत ही शानदार, जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां।" फैमिली डॉक्यूमेंट्री में रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन और परिवार के बाकी सदस्य भी दिख रहे हैं, जो प्यार, विरासत और अटूट बंधन के साथ आज भी परिवार को आगे लेकर जा रहे हैं। हालांकि ट्रेलर में आलिया भट्ट नहीं दिखीं और फैंस का कहना है कि आलिया भी अब कपूर परिवार का हिस्सा हैं। बता दें कि फैमिली डॉक्यूमेंट्री का निर्माण अरमान जैन ने किया है और इसे स्मृति मुंद्रा ने निर्देशित किया है। 

और पढ़ें दीपिका-रणवीर की 'राम-लीला' के 12 साल पूरे, राइटर सिद्धार्थ ने शेयर कीं पर्दे के पीछे की 12 तस्वीरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

कोसीकलां/मथुरा। मथुरा के कोसीकलां में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 

यूपी में 34 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली जनपदों में तैनाती, मेरठ, एटा, वाराणसी, झांसी सहित कई जिलों में DySP नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

दहेज उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे दरोगा ने ही की थी महिला की हत्या, दरोगा किया गया गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली पुलिस ने 3 दिन पूर्व सड़क किनारे मिले महिला के नग्न...

गोल्डी बराड़ गैंग के हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता को मिला शस्त्र लाइसेंस, 2 महीने बाद मिली मंजूरी

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर हुए जानलेवा हमले के करीब दो महीने बाद, प्रशासन ने...

भाजपा के पूर्व विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी, केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रचार को लेकर दी चेतावनी

एटा। एटा निवासी भाजपा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
भाजपा के पूर्व विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी, केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रचार को लेकर दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

कोसीकलां/मथुरा। मथुरा के कोसीकलां में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
सर्वसम्मति से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयंत, बोले- रालोद मेरे घर की पार्टी नहीं, यह आपकी, मैं खुद कार्यकर्ता

यूपी में 34 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली जनपदों में तैनाती, मेरठ, एटा, वाराणसी, झांसी सहित कई जिलों में DySP नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 34 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली जनपदों में तैनाती, मेरठ, एटा, वाराणसी, झांसी सहित कई जिलों में DySP नियुक्त

दहेज उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे दरोगा ने ही की थी महिला की हत्या, दरोगा किया गया गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली पुलिस ने 3 दिन पूर्व सड़क किनारे मिले महिला के नग्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दहेज उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे दरोगा ने ही की थी महिला की हत्या, दरोगा किया गया गिरफ्तार

गोल्डी बराड़ गैंग के हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता को मिला शस्त्र लाइसेंस, 2 महीने बाद मिली मंजूरी

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर हुए जानलेवा हमले के करीब दो महीने बाद, प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोल्डी बराड़ गैंग के हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता को मिला शस्त्र लाइसेंस, 2 महीने बाद मिली मंजूरी

सर्वाधिक लोकप्रिय