विद्या बालन ने साझा किया ट्रेडिशनल लुक, साड़ी में बिखेरा जलवा

On

मुंबई। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है और इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने अनूठे अंदाज से प्रशंसकों का दिल जीत रही हैं। नवरात्रि के पहले दिन से ही विद्या अपने खूबसूरत और पारंपरिक लुक को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। शनिवार को भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की। विद्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद आकर्षक और सौम्य अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने एश ग्रे रंग की चंदेरी साड़ी पहनी।

 

और पढ़ें देवानंद के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा - शत्रुघ्न सिन्हा

और पढ़ें देवानंद की 102वीं बर्थ एनिवर्सरी: शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा की अनदेखी तस्वीरें और याद किया गुरु के रूप में देवानंद का मार्गदर्शन

इस साड़ी पर सुनहरे रंग की बारीक डिजाइन और मैचिंग बॉर्डर इसे और भी खास बनाते हैं। विद्या ने इस साड़ी के साथ गहरे हरे रंग का ब्लाउज पेयर किया, जो उनके लुक को और निखार रहा है। मिनिमल मेकअप के साथ विद्या ने माथे पर छोटी-सी लाल बिंदी, कानों में बड़े-बड़े झुमके और पोनी स्टाइल में चोटी बांधी है, जिसने उनके लुक को ट्रेडिशनल टच दिया। उनकी तस्वीरें देखकर प्रशंसक उनकी सादगी और शालीनता की तारीफ कर रहे हैं।

और पढ़ें मलेशिया की सड़कों पर दिखा दिलजीत सिंह का देसी अंदाज, फैंस के साथ की खूब मस्ती

 

तस्वीरों में विद्या का अंदाज भी देखने लायक है। पहली तस्वीर में वह दीवार के बॉर्डर को पकड़कर दूसरी ओर देखते हुए पोज दे रही हैं, जो उनकी सहजता को दर्शाता है। दूसरी तस्वीर में भी वह उसी अंदाज में उल्टी दिशा में देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने कैप्शन दिया, "नवरात्रि का छठा दिन।" विद्या के इस लुक को देख प्रशंसकों ने कमेंट्स में उनकी खूबसूरती और पारंपरिक अंदाज की जमकर तारीफ की। विद्या नवरात्रि के हर दिन अपने लुक से कुछ पेश कर रही हैं।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इसी साल एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्म 'परिणीति' को सिनेमाघरों में री-रिलीज भी किया गया। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 3' में दिखाई दे सकती हैं, हालांकि इसकी रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट्स देती हैं। 




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, 23 की दर्दनाक मौत, कई घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक चुनावी रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 23...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश 
तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, 23 की दर्दनाक मौत, कई घायल

मुजफ्फरनगर में क्रांतिसेना अध्यक्ष का शिवसेना नेता पर निशाना: कहा- शिकायत देना मानसिक दिवालियापन

मुजफ्फरनगर।  क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा पर तीखा हमला बोला है। शिवसेना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में क्रांतिसेना अध्यक्ष का शिवसेना नेता पर निशाना: कहा- शिकायत देना मानसिक दिवालियापन

मुजफ्फरनगर पुलिस ने फर्जी पत्रकार को दबोचा: खुद को ब्यूरो चीफ बताकर आमजन पर दबाव बनाने का प्रयास, एसएसपी कार्यालय में पकड़ा गया

मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस ने फर्जी पत्रकार को दबोचा: खुद को ब्यूरो चीफ बताकर आमजन पर दबाव बनाने का प्रयास, एसएसपी कार्यालय में पकड़ा गया

यूपीआईटीएस 2025: वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले - उद्यमी उत्पाद की गुणवत्ता सुधारें, यूपी बना निवेश का हब

नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के तीसरे दिन प्रदेश के  3 मंत्रियों का आगमन हुआ। इस दौरान निवेशकों, उद्यमियों...
दिल्ली NCR  नोएडा 
यूपीआईटीएस 2025: वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले - उद्यमी उत्पाद की गुणवत्ता सुधारें, यूपी बना निवेश का हब

दैनिक राशिफल- 28 सिंतबर 2025, रविवार

मेष : मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 28 सिंतबर 2025, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर। न्यायालय अपर-जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल पोक्सो एक्ट कक्ष संख्या-13 द्वारा दुष्कर्म के मामलें में अभियुक्त को 03 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर में यमुना नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह गांव कुतुबपुर के ग्रामीणों द्वारा सूचना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

राजा भैया की बेटी राघवी का खुलासा: मां पर फर्जी मुकदमे, सीएम योगी से न्याय की गुहार

   प्रतापगढ़।  कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के परिवार में जारी पारिवारिक कलह ने नया मोड़ ले पारिवारिक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजा भैया की बेटी राघवी का खुलासा: मां पर फर्जी मुकदमे, सीएम योगी से न्याय की गुहार

मुरादाबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम: परिवर्तन “दी चेंज” ने बच्चों और स्वयंसेवकों के साथ गंगा संरक्षण पर दिया संदेश

Moradabad News: आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को मुरादाबाद में परिवर्तन “दी चेंज” संस्था एवं जिला गंगा समिति के तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम: परिवर्तन “दी चेंज” ने बच्चों और स्वयंसेवकों के साथ गंगा संरक्षण पर दिया संदेश