नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा से खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानें पूजा विधि और महत्व

On

नई दिल्ली। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर शनिवार को नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है, जो शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य कन्या राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह के 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था, इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ा।


और पढ़ें दैनिक राशिफल- 27 सिंतबर 2025, शनिवार

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 28 सिंतबर 2025, रविवार

माता का स्वरूप दिव्य और भव्य है। इनका शुभ वर्ण है और स्वर्ण आभा से मंडित हैं। इनकी चार भुजाओं में से दाहिने तरफ का ऊपरवाला हाथ अभय मुद्रा और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। ऊपरी बाएं हाथ में तलवार और निचले हाथ में कमल है। माता सिंह पर सवार रहती हैं। शीघ्र विवाह, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और दुश्मनों पर विजय पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा अति उत्तम मानी जाती है। मां कात्यायनी पूरे ब्रजमंडल की अधिष्ठदात्री देवी हैं। इनके आशीर्वाद से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

और पढ़ें परमात्मा की कृपा के लिए पहले स्वयं को बनाएं पात्र


नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। माता की चौकी को साफ करें। इसके बाद गंगाजल का छिड़काव करें। मां कात्यायनी की पंचोपचार विधि से पूजा कर उन्हें लाल फूल, अक्षत, कुमकुम और सिंदूर आदि अर्पित करें।


इसके साथ ही श्रृंगार का सामान भी चढ़ाएं, जिसमें लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, लाल पुष्प (विशेषकर गुड़हल), चंदन, रोली आदि शामिल हों। फिर, मिठाई का भोग लगाएं। उसके बाद अपने हाथ में एक कमल का फूल लेकर मां कात्यायनी का ध्यान करें। इसके बाद उनके सामने घी या कपूर जलाकर आरती करें। अंत में, मां के मंत्रों का उच्चारण करें। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा में सफेद या पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। मां कात्यायनी शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं। मां कात्यायनी स्वयं नकारात्मक शक्तियों का अंत करने वाली देवी हैं। 







लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। खालापार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, 23 की दर्दनाक मौत, कई घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक चुनावी रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 23...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश 
तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, 23 की दर्दनाक मौत, कई घायल

मुजफ्फरनगर में क्रांतिसेना अध्यक्ष का शिवसेना नेता पर निशाना: कहा- शिकायत देना मानसिक दिवालियापन

मुजफ्फरनगर।  क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा पर तीखा हमला बोला है। शिवसेना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में क्रांतिसेना अध्यक्ष का शिवसेना नेता पर निशाना: कहा- शिकायत देना मानसिक दिवालियापन

मुजफ्फरनगर पुलिस ने फर्जी पत्रकार को दबोचा: खुद को ब्यूरो चीफ बताकर आमजन पर दबाव बनाने का प्रयास, एसएसपी कार्यालय में पकड़ा गया

मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस ने फर्जी पत्रकार को दबोचा: खुद को ब्यूरो चीफ बताकर आमजन पर दबाव बनाने का प्रयास, एसएसपी कार्यालय में पकड़ा गया

यूपीआईटीएस 2025: वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले - उद्यमी उत्पाद की गुणवत्ता सुधारें, यूपी बना निवेश का हब

नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के तीसरे दिन प्रदेश के  3 मंत्रियों का आगमन हुआ। इस दौरान निवेशकों, उद्यमियों...
दिल्ली NCR  नोएडा 
यूपीआईटीएस 2025: वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले - उद्यमी उत्पाद की गुणवत्ता सुधारें, यूपी बना निवेश का हब

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर। न्यायालय अपर-जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल पोक्सो एक्ट कक्ष संख्या-13 द्वारा दुष्कर्म के मामलें में अभियुक्त को 03 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर में यमुना नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह गांव कुतुबपुर के ग्रामीणों द्वारा सूचना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

राजा भैया की बेटी राघवी का खुलासा: मां पर फर्जी मुकदमे, सीएम योगी से न्याय की गुहार

   प्रतापगढ़।  कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के परिवार में जारी पारिवारिक कलह ने नया मोड़ ले पारिवारिक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजा भैया की बेटी राघवी का खुलासा: मां पर फर्जी मुकदमे, सीएम योगी से न्याय की गुहार

मुरादाबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम: परिवर्तन “दी चेंज” ने बच्चों और स्वयंसेवकों के साथ गंगा संरक्षण पर दिया संदेश

Moradabad News: आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को मुरादाबाद में परिवर्तन “दी चेंज” संस्था एवं जिला गंगा समिति के तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम: परिवर्तन “दी चेंज” ने बच्चों और स्वयंसेवकों के साथ गंगा संरक्षण पर दिया संदेश