'लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जबरन घुसे कांग्रेस सांसद, गाली गलौच की और धमकाया'.. किरेन रिजिजू ने शेयर किया वीडियो
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौतनई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई सांसदों ने जबरन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उन्हें गालियां दीं और धमकाया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने बयान में कहा, "कांग्रेस के 20-25 सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरदस्ती घुसे। वहां उनकी तरफ से गाली गलौच की गई। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस सांसदों ने गालियां दीं।"
रिजिजू ने आरोप लगाया कि स्पीकर के चैंबर में ही कांग्रेस के सांसदों ने धमकी दी थी कि 'जब सदन में बोलने के लिए प्रधानमंत्री आएंगे तो देखिएगा हम लोग क्या करेंगे।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के अंदर की घटना सभी ने देखी और वह रिकॉर्ड भी हुई। केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पर घटना का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के ही सांसदों ने इसे गैर-कानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया था।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है, जिसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेसी सदस्य स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसदों को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।"
किरेन रिजिजू ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "बिल्कुल उम्मीद नहीं है कि राहुल गांधी में कोई सुधार होगा और वे कुछ अच्छी बातें करेंगे। कांग्रेस की सोच बिखर चुकी है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, इसलिए हम फिर भी यही आशा करेंगे कि वे अपने आप में सुधार लाएं।"
उन्होंने संसद के अंदर की घटना का भी जिक्र किया, जब कांग्रेस की कई महिला सांसद प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी तक पहुंच गई थीं। रिजिजू ने कहा, "एनडीए के सांसदों की सहन शक्ति बहुत ज्यादा है। अगर हम संसद में अपने एनडीए सांसदों को खुली छूट देते तो संसद में स्थिति बिगड़ जाती।"
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां