होशियार रहे- पालतू कुत्ते के संसर्ग से भी हो सकता है हाइड्रोफोबिया !

On
School Ad

पागल कुत्ते, बिल्ली या बंदर आदि के काटने से रैबीज नामक संक्रामक रोग फैलता है। मनुष्य में इस भयावह रोग के फैलने से मृत्युदायी परिणाम लक्षित होता है। इस बीमारी को असाध्य एवं जानलेवा माना जाता है परन्तु समय रहते आवश्यक उचित उपायों को किये जाने से इसकी रोकथाम की जा सकती है। रैबीज को […]

पागल कुत्ते, बिल्ली या बंदर आदि के काटने से रैबीज नामक संक्रामक रोग फैलता है। मनुष्य में इस भयावह रोग के फैलने से मृत्युदायी परिणाम लक्षित होता है। इस बीमारी को असाध्य एवं जानलेवा माना जाता है परन्तु समय रहते आवश्यक उचित उपायों को किये जाने से इसकी रोकथाम की जा सकती है।

रैबीज को विषाणुजन्य एवं संक्रामक रोग माना जाता है। रैबीज के विषाणु मनुष्य के अंदर पहुंचते ही सुस्ती, शरीर में दर्द, हल्का बुखार आदि आने लगता है। उसके बाद शरीर में धीरे-धीरे कम्पन होने लगता है तथा दौरे आने लगते हैं और श्वास की गति तेज होने लगती है।

सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी  ये भी पढ़ें  सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी

गले में अकडऩ होने लगती है और कुछ भी निगलने के प्रयास में निगलने वाली पेशियों में संकुचन उत्पन्न होने लगता है। धीरे-धीरे इन संकुचनों में दीर्घता आने लगती है और इस अवस्था में रोगी अचेत हो जाता हैं। यह अचेतावस्था 20 से 40 मिनट तक की होती है।

भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी  ये भी पढ़ें  भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी

रैबीज के रोगी की एक अवस्था ऐसी आती है जब वह किसी भी तरल पदार्थ को देखते ही उद्वेष्टगत भाव में आ जाता है। इसी कारण इस बीमारी को हाइड्रोफोबिया के नाम से भी जाना जाता है। रैबीज के कीटाणु केंद्रीय तंत्रिका तंत्र अर्थात् मस्तिष्क एवं मेरूरज्जु में सूजन उत्पन्न कर उन्हें निष्क्रिय कर देते हैं।

मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल  ये भी पढ़ें  मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

कुत्ते के काटने या संसर्ग के बाद लगभग 30 से 90 दिनों के अंतराल में इसके विषाणु परिपक्व होकर प्रभाव दिखाने लगते हैं। कुछ चिकित्सक इसके इनक्यूबेशन पीरियड को 4 दिनों से लेकर कई वर्ष तक का मानते हैं अर्थात् मनुष्य के शरीर में रैबीज के विषाणु पहुंचने के बाद इसके लक्षण चार दिनों से लेकर कई वर्षों के बीच कभी भी उभर कर आ सकते हैं।

रैबीज पर शोध कर रहे डा. स्मिथ का मानना है कि यह बीमारी मात्र पागल कुत्तों या अन्य जानवरों के काटने से ही नहीं होती बल्कि इसका प्रकोप पालतू कुत्तों के अधिक संसर्ग में रहने पर भी हो जाया करता है। पालतू कुत्ते अधिकतर घर के अन्दर के सभी स्थानों पर स्वच्छन्द होकर घूमा करते हैं। खाद्य पदार्थों के समीप, बिस्तर के पास या अन्य स्थानों पर इनके छींकने, भौंकने, पसीना निकलने, रोएं टूटने आदि से भी हाइड्रोफोबिया का संक्रमण हो जाता है।

रैबीज से ग्रसित रोगी किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ एवं पानी को निगल पाने में असमर्थ हो जाता है। एक-एक कर शरीर की अन्य मांसपेशियां और अन्त में श्वसन की मांसपेशियां भी निष्क्रिय होने लगती हैं जिसके फलस्वरूप रोगी की मृत्यु पूर्ण चेतनावस्था में ही हो जाया करती है। कुत्ते पालने का शौक दिनोंदिन चरम पर पहुंचता जा रहे है। खास कर उच्च (सम्पन्न) वर्गों में तो यह हरी दूब की तरह फैलता जा रहा है।

कुत्ता पालना उतना खतरनाक नहीं है जितना उससे फैलने वाला रैबीज। कुत्ते को नियमित रूप से साल में एक बार रैबीज का टीका लगवा देना चाहिए। खासकर युवतियों को कुत्तों के संसर्ग से अलग रहना चाहिए अन्यथा उन्हें हाइड्रोफोबिया का शिकार होना पड़ सकता है।
– परमानंद परम

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

पानीपत (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत (पट्टीकल्याणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा'...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुधली के जंगल में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को लापरवाही की एक और तस्वीर देखने को मिली, जहाँ भूसे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

मेष : कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम