सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के अगले राजदूत, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला

On

वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के मौजूदा निदेशक सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्रों में शामिल सर्जियो गोर को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी के लिए नामित किया गया है। सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के 26वें राजदूत बनेंगे। भारत […]

वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के मौजूदा निदेशक सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्रों में शामिल सर्जियो गोर को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी के लिए नामित किया गया है। सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के 26वें राजदूत बनेंगे। भारत पर लगाए गए भारी भरकम टैरिफ के बीच ट्रंप ने यह फैसला किया है।

मुज़फ्फरनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार,1.25 लाख का है इनामी लुटेरा

और पढ़ें हमास सरेंडर करे और बंधकों को रिहा करे, तभी खत्म होगा गाजा युद्ध: इजरायली विदेश मंत्री

राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वे सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहे हैं। ट्रंप ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि सर्जियो वही व्यक्ति हैं जो हमारे ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ मिशन को आगे ले जाएंगे।

और पढ़ें CDS अनिल चौहान का बड़ा बयान: ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, भारत की सैन्य शक्ति ने बालाकोट से गलवान तक दिखाया दम

मुजफ्फरनगर के दो 40-40 हजार के इनामी बदमाश नोएडा में गिरफ्तार,16 साल से थे फरार

और पढ़ें विसर्जन से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब – लालबागचा राजा के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे भक्त

भारत में अमेरिकी राजदूत नामित किए जाने के लिए सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा! हमारे ह्वाइट हाउस ने अमेरिका को फिर से महान बनाने में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

मुज़फ्फरनगर में SDM द्वारा 3 करोड़ की वसूली की जांच रिपोर्ट अभी लंबित, विधायक ने की उच्चस्तरीय जांच कमेटी की मांग

सर्जियो गोर, भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा देने वाले एरिक गार्सेटी के उत्तराधिकारी होंगे, जिन्होंने इस साल जनवरी तक भारत में अपनी सेवाएं दीं। जिसके बाद पिछले सात महीने से यह पद खाली चल रहा था। गोर सीनेट से मंजूरी मिलने तक अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे। उनकी नियुक्ति को फिलहाल सीनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है।

मोनू हत्याकांड पर भड़के डॉ. संजीव बालियान, बोले– दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

सर्जियो गोर ट्रंप के विश्वासपात्रों में रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के लिए दो पुस्तकों का प्रकाशन किया। साथ ही ट्रंप के अभियानों के समर्थन में सबसे बड़े सुपर पीएसी में से एक का संचालन किया। उनका जन्म उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ था और 12 साल की उम्र में वे अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गए थे।

ट्रंप ने ऐसे समय में गोर को भारत का राजदूत बनाने की घोषणा की है जब अमेरिका-भारत के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। ट्रंप ने कुछ भारतीय उत्पादों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया और अब इसे 27 अगस्त से 50% करने की योजना है।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

लखनऊ में महिला सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में महिला सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज