मीठा खाते ही आने लगता है चक्कर? जानें आयुर्वेद से कारण और उपाय
नई दिल्ली। सर्दियों में मिठाइयां, गर्म चाय-कॉफी और परांठे खाने का मजा अलग ही होता है, लेकिन कई लोग बताते हैं कि मीठा खाने के बाद अचानक चक्कर आने लगता है, कमजोरी महसूस होती है या हाथ-पांव कांपने लगते हैं, जैसे शरीर कुछ अजीब-सी चेतावनी दे रहा हो। यह बात सुनने में भले चौंकाती हो, लेकिन ऐसा होना काफी आम है और इसके पीछे शरीर की एक बहुत दिलचस्प प्रतिक्रिया काम करती है। जब हम ज्यादा मीठा खा लेते हैं या हाई-कार्ब युक्त भोजन जल्दी-जल्दी खा लेते हैं, तो खून में ग्लूकोज तेजी से बढ़ जाता है।
शरीर इसे खतरे की स्थिति मानकर तुरंत उसे कम करने के लिए बहुत ज्यादा इंसुलिन छोड़ देता है। इंसुलिन का यह अचानक उछाल ग्लूकोज को तेजी से कोशिकाओं में भेज देता है और खून में शुगर गिरने लगती है। इसी तेज गिरावट को रिएक्टिव हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है और यही गिरावट कमजोरी, पसीना, चक्कर या बेचैनी की वजह बनती है। दिमाग केवल ग्लूकोज पर चलता है। जब अचानक शुगर ऊपर जाकर फिर तेजी से नीचे आता है तो दिमाग को मिलने वाली ऊर्जा में उतार-चढ़ाव आता है। शरीर दिमाग को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग जाता है। इसी 'सिग्नल गैप' के कारण हमें धुंधला दिखना, थकावट, चिड़चिड़ापन या भ्रम जैसा महसूस हो सकता है। इसके साथ ही, शुगर गिरते ही शरीर एड्रेनालिन छोड़ता है ताकि ऊर्जा तुरंत उपलब्ध हो सके।
एड्रेनालिन ही वह कारण है जिससे हाथ कांपने लगते हैं, दिल तेज धड़कने लगता है और अचानक घबराहट या बेचैनी महसूस होती है। कुछ लोगों में यह कमजोरी पानी और खनिजों की कमी से भी बढ़ जाती है। जब शुगर बढ़ता है तो शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज पेशाब के जरिए बाहर निकालने लगता है। इसके साथ सोडियम और पोटेशियम भी निकलते हैं, जिससे मांसपेशियों में भारीपन और थकान होती है। आयुर्वेद की दृष्टि से देखें तो यह स्थिति मंद अग्नि और कफ वृद्धि का संकेत मानी जाती है।
ये भी पढ़ें होली 2026 : कोल्ड ड्रिंक्स नहीं रंगों के त्योहार पर ट्राई करें ठंडई, घर पर ऐसे करें तैयार आयुर्वेद के अनुसार, जब खाना ठीक से पचता नहीं या शरीर में कफ बढ़ जाता है, तो भारीपन, नींद आना, सुस्ती, और अचानक थकान जैसी समस्याएं उभरती हैं, और मीठा व ज्यादा कार्ब वाला भोजन इन स्थितियों को और बढ़ाता है। अगर यह कमजोरी हल्की है और कुछ मिनटों में ठीक हो जाती है, तो आम तौर पर यह शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया होती है, लेकिन अगर बार-बार मीठा खाने पर चक्कर, बेहोशी जैसी अनुभूति, दिल की धड़कन अत्यधिक बढ़ना, पसीना या घबराहट बहुत तेजी से आए, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर ग्लूकोज को सही संभाल नहीं पा रहा। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां